चुनाव

महाराष्ट्र में महायुति की तूफानी जीत पर… देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, हर चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूुं

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति तूफानी जीत की ओर बढ़ रही है. ताजा रूझानों में कूल 288 सीटों में से अकेले भाजपा 125 सीट पर आगे चल रही है, जबकि महायुति 225 सीटों पर आगे है.

महाराष्ट्र में लगभग नजर आ रही इस जीत पर उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ट्वीट किया है. ट्वीट में फडणवीस ने लिखा, एक है तो ‘सेफ’ हैं, मोदी है तो मुमकिन हैं.

महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने चुनाव प्रचार में इस नारे का जमकर प्रयोग किया है. हालांकि, गठबंधन सहयोगी अजित पवार ने इस नारे पर आपत्ति जताई थी.

मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं

आज महायुति की भारी जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैंने पहले कहा था, मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं. मैं चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं. हमने चक्रव्यूह तोड़ दिया है. इस जीत में मेरा बहुत छोटा सा योगदान है. हमारी टीम ने यह जीत हासिल की है.” फडणवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट जीता है.

इससे पहले भी सितंबर में फडणवीस ने कहा था कि विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी को लगता है कि वे उन्हें चक्रव्यूह में फंसा देंगे. “लेकिन मैं एक आधुनिक अभिमन्यु हूं. मैं जानता हूं कि चक्रव्यूह में कैसे फंसना है और कैसे बाहर निकलना है.”


ये भी पढ़ें: ‘‘यह तय नहीं था कि जिसकी ज्यादा सीट उसका होगा CM’’, Eknath Shinde ने बताया कैसे चुना जाएगा Maharashtra का मुख्यमंत्री?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago