खेल

Lok Sabha Election 2024: रांची में MS धोनी तो दिल्ली में गौतम गंभीर ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024: क्रिकेट लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को रांची में मताधिकार का प्रयोग किया. धोनी अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी, पिता पान सिंह, मां, दोस्त सीमांत लोहानी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्यामली कॉलोनी में जेवीएम स्कूल स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचे. यह बूथ उसी स्कूल में स्थित है, जहां से धोनी ने पढ़ाई की है और जहां से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी. इधर, दिल्ली में पूर्व भारतीय क्रिकेट कपिल देव और गौतम गंभीर ने भी मतदान किया.

रांची में धोनी ने किया मतदान

धोनी ने मताधिकार के इस्तेमाल के पहले या बाद में मीडिया से कोई बात नहीं की. उनकी पत्नी ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया. रांची में रहने पर धोनी हर चुनाव में वोट डालने जरूर पहुंचते हैं. धोनी के अलावा भी झारखंड के कई बड़े चेहरे मतदान करने पहुंचे. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो लीडर कल्पना सोरेन ने हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के बूथ पर वोट डाला.

वोट देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “अन्याय पर न्याय की प्रचंड जीत के लिए आज चुनाव के इस महापर्व में शामिल होकर मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.”

झारखंड के राज्यपाल सीपी. राधाकृष्णन ने रांची में श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित बूथ पर सुबह 7 बजे पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह बूथ राजभवन से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है. राज्यपाल जब बूथ पर पहुंचे तो उनसे पहले पांच मतदाता खड़े थे. राज्यपाल ने करीब पांच मिनट लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी को अपना पहचान पत्र दिखाया और इसके बाद मतदान किया.

मतदान के बाद राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट की. उन्होंने लिखा, “आज मैंने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.”

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मुंबई में सचिन, गावस्कर, रहाणे, सूर्या ने किया मतदान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago