पाटलिपुत्र से प्रत्याशी मीसा भारती.
Misa Bharti PM Modi Jail Statement: लालू यादव की बेटी और पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और हमारी सरकार आई तो पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेता जेल में होंगे. उनके इस बयान के बाद वो विवादों में गिरती नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनके इस बयान के बाद कहा कि पहले उन्हें परिवार के घोटालों को देखना चाहिए. उन्हें पहले अपने और परिवार के घोटाले देखने चाहिए.
फडणवीस यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि पूरा परिवार इतने घोटालों में अटका हुआ है और वे पीएम को ही जेल में डालने की बात कह रहे हैं. ऐसी बातें बोलकर लोकतंत्र का मजाक नहीं बनाना चाहिए. फडणवीस के बाद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मीसा भारती को अपनी फिक्र करनी चाहिए. इस बार भी जीरो सीट आएगी. 40 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे. विपक्ष सिर्फ पीएम मोदी को धमकी दे सकता है. ये लोग इरिटेड हो गए हैं.
वहीं मीसा के बयान पर टीएमसी नेता और आसनसोल से प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका सपोर्ट किया है. शत्रुघ्न ने कहा कि भाजपा और एनडीए में फ्रस्ट्रेशन दिख रहा है. वहीं इंडिया अलायंस में एग्रेशन दिखाई दे रहा है. भाजपा इरिटेड हो गई है इसका जवाब एग्रेशन से ही दिया जा सकता है. वहीं मुकेश सहनी ने कहा कि आने वाले समय में हम इन लोगों को देखे लेंगे. भ्रष्टाचारी बीजेपी है. भाजपा ने इलेक्टोरल बाॅन्ड के जरिए लोगों से उगाही की है. मंच से मोदी विपक्ष को गाली देतेे हैं.
ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election-2024: नोटों की गड्डियां बांटते दिखे सपा प्रत्याशी, फोटो वायरल होने के बाद दी अजब-गजब सफाई
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…
Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…