चुनाव

जब आपकी सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से आलिया-मालिया-जमालिया भारत में घुस जाते थे, बम धमाके करते थे: कांग्रेस पर गृहमंत्री का करारा वार

Amit Shah Vs Congress Party: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर मध्य प्रदेश में जनसभा करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. भाजपा के स्‍टार प्रचारक अमित शाह ने मध्य प्रदेश के मंडला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाइयों…बहनों…जनता कांग्रेस को जान चुकी है, इन लोगों ने देश को कैसे आगे बढ़ने से रोका है…यदि सही से काम करते तो भारत आज बहुत आगे होता.”

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस वाले कहते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान को कश्मीर से क्या लेना-देना? भाइयों…बहनों…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 के दिन धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ कर दिया. लेकनि देखिए ये कांग्रेस पार्टी आज भी कहती है कि धारा 370 हटाकर क्या करना था?”

‘ये हमारा कश्मीर है, इसे भारत से कोई छीन नहीं सकता’

अमित शाह बोले, “मैं आज कांग्रेस पार्टी को कह देता हूं कि सपने में भी आप सत्ता में नहीं आ सकते…लेकिन अगर कभी आ भी गए तो धारा 370 को हाथ मत लगाना, वो भाजपा के कार्यकर्ताओं का फैसला है. ये कश्मीर, इसे भारत से कोई छीन नहीं सकता.”

‘पाकिस्‍तानी आतंकवादियों को मांद में घुसकर हमने मारा’

कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा कि “पूरे देश में 10 साल तक कांग्रेस का शासन था. आए दिन पाकिस्तान से आलिया-मालिया-जमालिया भारत में घुस जाते थे, बम धमाके करते थे, लेकिन मनमोहन सिंह उफ्फ तक नहीं करते थे. फिर आपने 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया. 2019 में पाकिस्‍तानी आतंकवादियों ने पुलवामा पर हमला किया…आपने देखा होगा कि हमने तब 10 दिन में पाकिस्तान में घुसकर वहां एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों का सफाया करने का काम किया”

’70 साल तक जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार किया’

अमित शाह ने मंडला में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत मध्य प्रदेश के कटनी में भी विशाल जनसभा को संबोधित किया. वहां उन्‍होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आधार पर राज किया. भाइयों…बहनों…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया.”

परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य- बेटे, बेटी को सत्ता दिलाना

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य है- अपने बेटे, बेटी, भतीजे को सत्ता दिलाना. शरद पवार का उद्देश्य है- अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना, उद्धव ठाकरे का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना, स्टालिन का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना, बंगाल में ममता दीदी का उद्देश्य है- अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना, सोनिया गांधी का उद्देश्य है- राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

56 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago