चुनाव

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए 26 हजार से ज्यादा विस्थापित क‍श्मीरी पंडित करेंगे मतदान, जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में बनाए गए 34 मतदान केंद्र

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र में आज शनिवार को होने वाले मतदान में 26 हजार से अधिक विस्थापित कश्मीरी पंडितों को मताधिकार की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए देशभर में 34 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं. अनंतनाग सीट पर चुनाव के साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में मतदान समाप्त हो जाएगा. जम्मू-कश्मीर की अन्य चार सीट पर मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है. अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र में 9.02 लाख महिलाओं सहित लगभग 18.36 लाख मतदाता 2,338 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे.

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट में आते हैं ये जिले

परिसीमन के बाद अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट अस्तित्व में आई. इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिण कश्मीर का पीर पंजाल क्षेत्र आता है. इतना ही नहीं, इस निर्वाचन क्षेत्र में अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, राजौरी और पुंछ जिला आता है. राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद करवाणी ने मीडिया को बताया, ”छब्बीस हजार से अधिक विस्थापित कश्मीरी मतदाता कल जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में स्थापित विशेष मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे. कल होने वाले मतदान को निष्पक्ष और स्वतंत्र बनाने के लिए सभी इंतजाम कर लिये गये हैं.”

चुनाव आयोग करेगा लाने ले जाने की व्यवस्था

डॉ. करवाणी ने चुनाव अधिकारियों के साथ जम्मू में कुल 29, उधमपुर में एक और दिल्ली में चार मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की. सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. रियाज अहमद ने कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं से चुनाव में हिस्सा लेने का आग्रह किया. अहमद ने कहा, ”पानी और छाया के लिए सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग ने सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक मतदाताओं को लाने-ले जाने की सुविधा भी की है, खासकर उन इलाकों में जहां ज्यादा संख्या में प्रवासी रहते हैं.”

इसे भी पढ़ें: वामपंथियों को जीत मिली तो फिर नक्सलवाद आ जाएगा, ये केवल बंदूक की भाषा समझते हैं: बिहार में गरजे अमित शाह

इस सीट पर 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और प्रमुख गुर्जर नेता व नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता मियां अल्ताफ अहमद के बीच है. भाजपा समर्थित ‘अपनी पार्टी’ के प्रत्याशी जफर इकबाल मनहास इस सीट पर मुफ्ती और अहमद को चुनौती दे रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने इस सीट से मोहम्मद सलीम पर्रे को मैदान में उतारा है।

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago