चुनाव

अखिलेश यादव की विदेश यात्रा पर नकवी का तंज, बोले- समाजवादी टीपू के सपने कभी नहीं होंगे पूरे

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी पार्टी के सदस्यता का कार्यक्रम में हिस्सा लेने के ल‍िए रव‍िवार को वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हरियाणा व‍िधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल में पार्टी के पिछड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विदेश दौरे पर भी तंज कसा.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सामंती सुल्तान और समाजवादी टीपू के सपने कभी पूरे नहीं होने वाले हैं. अखिलेश यादव के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए नकवी ने कहा, “वह ‘सामंती सुल्तान’ हैं. वह “समाजवादी टीपू’ हैं. उनके सपने कई बार चकनाचूर हुए हैं. वह विदेश घूम रहे हैं. राहुल गांधी भी अभी विदेश से आए हैं. इन लोगों को बारी-बारी विदेश में घूमने दीजिए.”

हरियाणा आए नकवी ने कही ये बातें

नकवी ने हरियाणा में कहा, “भारतीय जनता पार्टी का इस समय पूरे देश में सदस्यता का कार्यक्रम चल रहा है. यहां मैं इसी कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं. हरियाणा चुनावों में एग्जिट पोल की बात करें, तो एक चुनाव का नतीजा दूसरे आने चुनाव का जनमत संग्रह नहीं हो सकता. भारतीय जनता पार्टी के लिए हर चुनाव का रिजल्ट सबक और संदेश होता है. उस सबक और संदेश पर हम मजबूती के साथ आगे बढ़ते हैं. इसी का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी 2 की संख्या से बढ़कर 300 से ज्यादा अंकों (सीटों) पर पहुंची है. इस दौरान लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.”

जिन्ना एंड कंपनी ने देश बांटने के बीज बोए

इसके बाद पीएम मोदी के कटेंगे तो बटेंगे वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने एकदम सही कहा है. हमारे देश के विभाजन का मुख्य कारण था बंटना. उस समय जिन्ना एंड कंपनी ने देश को बांटने के लिए बिखराव और टकराव के बीज बोए. इसका परिणाम देश के लोगों को विभीषिका के रूप में उठाना पड़ा. इस समय दुनिया में संकट के दौर में हमारी एकता की वजह से हमारे देश की मजबूती की गारंटी है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago