Categories: खेल

सचिन तेंदुलकर को फिर से मैदान पर देखने के लिए बेहद उत्साहित: सुनील गावस्कर

क्रिकेट जगत में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) की घोषणा से हलचल मच गई है. यह एक फ्रेंचाइजी-आधारित T20 टूर्नामेंट है, जो इस साल से शुरू होगा. यह छह टीमों वाली लीग दो क्रिकेट आइकॉन, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर की सोच का परिणाम है. आईएमएल हर साल होने वाला टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसमें शुरुआत में छह क्रिकेट खेलने वाले देशों – भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के क्रिकेट सितारे खेलेंगे.

तेंदुलकर की वापसी से करोड़ों प्रशंसकों के बीच एक बार फिर रोमांच लौटने वाला है, जो मास्टर ब्लास्टर की बल्लेबाजी का जादू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सुनील गावस्कर को लीग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

आईएएनएस से विशेष बातचीत में गावस्कर ने लीग को लेकर अपने विचार साझा किए. इंटरव्यू अंश:

आईएएनएस: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग पूर्व क्रिकेटरों में नया जोश लाएगी. आप इस उत्साह को कैसे देखते हैं?

गावस्कर: हां, आईएमएल निश्चित रूप से पूर्व खिलाड़ियों में फिर से ऊर्जा भर देगी क्योंकि उन्हें एक बार फिर से अपने देश के लिए खेलने का मौका मिलेगा, भले ही यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं, लेकिन एक ऐसे टूर्नामेंट में होगा जो अंतरराष्ट्रीय जैसा ही खेला जाएगा.

आईएएनएस: सचिन तेंदुलकर फिर से मैदान में उतरेंगे और इस खबर से प्रशंसक पहले ही उत्साहित हैं. इस मेगा शो के लिए लीग की क्या योजनाएं हैं?

गावस्कर: सचिन हमेशा युवा और ताजगी से भरे रहते हैं. वह सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि हर क्रिकेट प्रेमी के दिल में बसते हैं. इसलिए उनके फिर से मैदान में उतरने को लेकर बहुत उत्साह और बेसब्री है. वह हर खेल को पूरी लगन से खेलते हैं, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि आगे कुछ रोमांचक पल देखने को मिलेंगे.

आईएएनएस: केवल तीन ही स्थल क्यों चुने गए हैं? क्या इसे अन्य प्रमुख स्थानों तक बढ़ाने की योजना है?

गावस्कर: पहले सीजन के लिए केवल तीन स्थल होंगे, लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेंगे, और भी स्थानों पर आईएमएल का आयोजन हो सकेगा.

आईएएनएस: आप लीग के कमिश्नर हैं, इस भूमिका को आप कैसे देखते हैं? कितनी चुनौतीपूर्ण होगी यह भूमिका?

गावस्कर: बतौर कमिश्नर, मेरी भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि लीग बिना किसी दिक्कत के सुचारू रूप से चले. खिलाड़ियों को पता है कि उनसे क्या उम्मीद की जाती है और वे पर्याप्त अनुभवी हैं, इसलिए टीमों के बीच किसी समस्या के पैदा होने की संभावना कम है. इस लीग के विस्तार की संभावनाएं बहुत बड़ी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

27 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

45 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

49 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

56 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

1 hour ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

1 hour ago