चुनाव

संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, राजनाथ सिंह ने रखा नाम का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लगातार तीसरी बार एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए. सुबह 11 बजे एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक शुरू हुई. जिसमें जेडीयू, टीडीपी, एलजेपी (रामवि.) के अलावा अन्य दलों के सांसद शामिल हुए. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा.जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया.

पीएम के रूप में 9 जून को शपथ ले सकते हैं

नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के पीएम के रूप में 9 जून को शपथ ले सकते हैं. शपथ समारोह में बीजेपी ने सफाई कर्मचारियों. ट्रांसजेंडरों और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूरों को भी आमंत्रित किया है.

इन लोगों को किया जाएगा आमंत्रित

सूत्रों ने बताया कि विशेष आमंत्रित लोगों में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और ‘विकसित भारत’ के एम्बेसडर भी शामिल होंगे. वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों में काम करने वाले रेलवे के कर्मचारियों को भी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा. समारोह रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में होगा.

8 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आठ हजार से अधिक अतिथियों के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं. मोदी के शपथ समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

21 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

22 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

44 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

54 minutes ago