Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, राजनाथ सिंह ने रखा नाम का प्रस्ताव

राष्ट्रपति भवन में आठ हजार से अधिक अतिथियों के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं. मोदी के शपथ समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लगातार तीसरी बार एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए. सुबह 11 बजे एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक शुरू हुई. जिसमें जेडीयू, टीडीपी, एलजेपी (रामवि.) के अलावा अन्य दलों के सांसद शामिल हुए. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा.जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया.

पीएम के रूप में 9 जून को शपथ ले सकते हैं

नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के पीएम के रूप में 9 जून को शपथ ले सकते हैं. शपथ समारोह में बीजेपी ने सफाई कर्मचारियों. ट्रांसजेंडरों और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूरों को भी आमंत्रित किया है.

इन लोगों को किया जाएगा आमंत्रित

सूत्रों ने बताया कि विशेष आमंत्रित लोगों में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और ‘विकसित भारत’ के एम्बेसडर भी शामिल होंगे. वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों में काम करने वाले रेलवे के कर्मचारियों को भी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा. समारोह रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में होगा.

8 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आठ हजार से अधिक अतिथियों के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं. मोदी के शपथ समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital