मनोरंजन

‘मैं बीफ नहीं खाती…’ कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के आरोपों का दिया करारा जवाब

Kangana Ranaut On Vijay Wadettiwar:  इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. जी हां कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के दावे पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना ने सोमवार यानी की आज 8 अप्रैल, 2024 को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वो बीफ और रेड मीट नहीं खाती हैं. कंगना ने उन्हें लेकर फैलाई जा रही बातों को अफवाह बताया है.

कंगना रनौत ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात (Kangana Ranaut On Vijay Wadettiwar)

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ”मैं बीफ या किसी अन्य प्रकार के रेड मीट का सेवन नहीं करती, यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं, मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली की वकालत और प्रचार कर रही हूं.” इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा- “अब ऐसी रणनीतियां मेरी छवि खराब करने के लिए काम नहीं आएगी, मेरे लोग मुझे जानते हैं और वे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी चीज उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती, जय श्री राम.”

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir: डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा राम मंदिर के 500 सालों का संघर्ष, प्रियदर्शन को इस तरह मिला आइडिया

‘कंगना रनौत बीफ पसंद है और वो कहती हैं’ (Kangana Ranaut On Vijay Wadettiwar)

दरअसल, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने पिछले दिनों कहा था कि वो बीफ कहती हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक वडेट्टीवार ने कहा है, “बीजेपी ने उन कंगना रनौत को टिकट दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें बीफ पसंद है और वो कहती हैं.”

Uma Sharma

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

9 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago