चुनाव

पीएम मोदी और राहुल गांधी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, 29 अप्रैल तक देना होगा जवाब, चुनाव आयोग ने जताई ये चिंता

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव की बयार बह रही है और भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने प्रचार का जिम्मा सम्भाल रखा है और लगातार राजनीतिक दलो के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषणों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक दोनों पार्टियों से जवाब मांगा है.

बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी. इसी के साथ ही जाति, धर्म, संप्रदाय और भाषा के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाने और अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. इसी के बाद ही चुनाव आयोग ने इस मामले में जन प्रतिनिधि कानून की धारा 77 की शक्तियों का इस्तेमाल किया है और इसके लिए पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराया है. इसी के बाद दोनों पार्टियों के प्रमुख को नोटिस जारी कर 29 अप्रैल तक नोटिस का जवाब मांगा है. दोनों राजनीतिक दलों को 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक जवाब देना होगा.

ये भी पढ़ें-कन्नौज सीट पर लड़ाई हुई दिलचस्प, BJP सांसद की पत्नी भी उतरीं चुनावी मैदान में, सुब्रत पाठक ने की पूजा, अखिलेश ने दाखिल किया नामांकन, Video

इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राजनीतिक पार्टियों को अपने उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लेनी होगी. आयोग ने ये भी कहा है कि खासकर शीर्ष पदों पर बैठे लोगों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे भाषण और भी चिंताजनक है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

47 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago