प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे पीएम मोदी ने रविवार (21 अप्रैल) को जयपुर के जालोर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उसके इन्हीं पापों की सजा आज देश इन्हें दे रहा है. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने कभी देश में 400 लोकसभा सीटें जीती थी.. वह आज 300 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है.
पीएम मोदी ने राजस्थान में पहले चरण के मतदान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर सजा दी है। उसे बराबर सबक सिखाया है. राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती. देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए. देश को 2014 के पहले जो हालात थे वो हालात वापस नहीं चाहिए.”
PM Modi ने आगे कहा कि ”तब हर कोई कांग्रेस की कमजोर सरकार को आता जाता हर कोई धमकाता था और हर कोई देश को लूटने में जुटा था. प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था. सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी. कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की बैठक में बड़े रौब से फाड़ कर फेंक देते थे. ऐसी दुर्बल अवस्था देश को मजबूत बना सकती है क्या? आप मुझे बताइये अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा देश को चला सकता है क्या? आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है उसकी गुनहगार वो खुद है.”
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि 60 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस ने हमारी माताओं-बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक खाते जैसी छोटी छोटी चीजों के लिये तरसाया है. उन्होंने कहा, इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उनके इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है और खासकर के देश का युवा इतना गुस्से में है वो दोबारा कांग्रेस का मुंह नहीं देखना चाहता है.”
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…