Mothers day 2024
Mothers Day 2024: मां और बच्चे का रिश्ता सबसे खास और सबसे प्यारा माना जाता है. कहते हैं ये वो रिश्ता है जो बाकी सभी रिश्तों से बड़ा होता है. कहा जाता है कि मां के प्यार और त्याग को सराहना देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है. इस दिन का इंतजार बच्चे हमेशा करते हैं और मदर्स डे की शुरुआत होते ही वह मां को स्पेशल फील करवाने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट्स देने में जुट जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल मदर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं.
हर साल की तरह इस साल मदर्स डे 12 मई 2024 यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा. यह दिन दुनियाभर की सभी माताओं के लिए मनाया जाता है. इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फिल कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. इसके अलावा कई बच्चे अपनी मां को तरह-तरह के पकवान बनाकर भी खिलाते हैं.
मदर्स डे मनाने का उद्देश्य ये था कि एक अमेरिकी महिला एना जार्विस जो अपनी मां से बेहद प्रेम करती थी. एना अपनी मां से बहुत इंस्पायर हुआ करती थी उन्होंने अपनी मां की मृत्यु के बाद शादी न करने का फैसला लिया था. एना ने अपना सारा जीवन अपनी मां के नाम करने की कसम खाई थी और अपनी मां को सम्मान देने के लिए मदर्स जे की शुरुआत की. इसके लिए एना ने ऐसी तारीख चुनी कि वह उनकी मां की पुण्यतिथि 9 मई के आस-पास ही पड़े. इसलिए हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाने लगा.
ये भी पढ़ें: गर्मियों के लिए खरीद रही हैं Sunglasses तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना आंखें हो सकती है खराब!
मदर्स डे की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में 20वीं सदी 1908 में हुई थी. बता दें कि एना जार्विस ने अपनी मां के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. तब से लोग अक्सर अपनी माताओं को खुश करने के लिए कुछ-कुछ खास जरूर करते हैं. दुनियाभर में कई देशों में इस दिन को मनाया जाता है जिसमें आम तौर पर माताओं के प्रति प्यार दिखाने के लिए फूल, कार्ड और मैसेज के साथ गिफ्ट देना शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…