चुनाव

“जो BJP के सामान्य कार्यकर्ता से चुनाव नहीं लड़ सकता…”, PM Modi से डिबेट के बयान पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

राहुल गांधी का पीएम मोदी के साथ बहस करने के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने तंज कसा है. अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि क्या वो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं? उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति में अपने तथाकथित महल में एक सामान्य बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है, उसे ऐसी बातों से बचना चाहिए.

रायबरेली से नामांकन दाखिल किया

स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने को लेकर राहुल गांधी की क्षमताओं पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि दो दशकों तक अमेठी गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत के तौर पर जानी जाती थी. जहां से राहुल गांधी 2004 से लेकर 2019 तक उसका प्रतिनिधित्व करते रहे, भले ही चुनाव में हार गए. अब 2024 के चुनाव में उन्होंने पिछले सप्ताह रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया.

राहुल गांधी PM कैंडिडेट हैं?

बहस के लिए राहुल गांधी की चुनौती का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि “जो एक सामान्य बीजेपी कार्यकर्ता के सामने चुनाव नहीं लड़ सकता है, उसे इस तरह की शेखी बघारने से बचना चाहिए. दूसरी बात, जो प्रधानमंत्री के साथ बैठक डिबेट करना चाहता है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या वह INDIA Alliance के पीएम उम्मीदवार हैं?”

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में किसे हराने के लिए NOTA दबाने की अपील कर रहे कांग्रेसी नेता? पढ़ें क्या है पूरा मामला

ये है पूरा मामला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन लोकुर, दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अजीत प्रकाश शाह और वरिष्ठ पत्रकार एन. राम ने बीते गुरुवार को एक पत्र पाीएम मोदी और राहुल गांधी को लिखकर उनके सामने सार्वजनिक मंच पर बहस का प्रस्ताव रखा था. जिसपर राहुल गांधी ने सहमति जताते हुए कहा था कि वह बहस में पीएम मोदी का मुकाबला करने के लिए 100 फीसदी तैयार हैं, लेकिन दावा किया कि प्रधानमंत्री सहमत नहीं होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago