चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में वोट डालने के बाद बच्चों को दुलराया, देखने के लिए उमड़े जनसैलाब को दिया ये संदेश, Video

Lok Sabha Elections 2024 Phase-3: देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी है. जनता के साथ ही नेता भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपना वोट डालने के लिए गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पहुंचे और बड़ी संख्या में उन्हें देखने के लिए जुटे लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. बता दें कि अहमदाबाद से शाह चुनाव मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: सुबह वोटिंग शुरू होते ही सपा ने चुनाव आयोग से कर दी ये शिकायत, मैनपुरी में EVM खराब, यूपी में 10 सीटों पर हो रहा है मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुबह ही लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान कर दिया है. वोट डालने के बाद उनकी तस्वीर वायरल हो रही है.

वोट डालने से कुछ देर पहले ही पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट से जनता से वोट डालने की अपील की. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी.

अहमदाबाद से चुनाव लड़ रहे अमित शाह के सामने कांग्रेस की सोनल पटेल चुनाव लड़ रही हैं. शाह ने 2019 में भी अहमदाबाद से जीत दर्ज की थी.

मतदान केंद्र पर दिया ये संदेश

अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने पत्रकारों से बात की और लोगों को कहा, ‘मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य काम नहीं है. हमारे देश में दान का एक महात्मय है. उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें. आज तीसरे चरण का मतदान है. अभी तीन सप्ताह और मतदान चलेगा. मतदान के चार दौर आगे भी हैं.’

पीएम मोदी ने लोगों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी अपील की. साथ ही वह बच्चों के साथ मस्ती भी करते दिखाई दिए. उन्होंने बच्चों को अपने गोद में लेकर दुलारा. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

1 hour ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

2 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

3 hours ago