चुनाव

PM Modi Meditation: आज से विवेकानंद रॉक पर PM मोदी का शुरू होगा इतने घंटे का ध्यान, ये है पूरा शेड्यूल, तट पर नहीं जा सकेंगे आम लोग

PM Narendra Modi Meditation at Vivekananda Rock: देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम व सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा. 30 मई यानी आज शाम तक चुनाव प्रचार भी थम जाएगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 45 घंटे के ध्यान के लिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा रहे हैं. उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. उनकी सुरक्षा के लिए यहां पर करीब 2000 पुलिसकर्मियो को तैनात किया गया है तो वहीं समंदर के तट पर जाने के लिए आम लोगों पर रोक लगा दी गई है.

1 जून तक करेंगे ध्यान

पीएम मोदी के ध्यान को लेकर जो कार्यक्रम तय हुआ है, उसके मुताबिक वह 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे. इस दौरान समुद्र तट पर आम लोगों व पर्यटकों के जाने पर रोक लगी रहेगी. इसको लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार से शनिवार तक समुद्र तट पर्यटकों के लिए बंद रहेगा और प्राइवेट बोट्स (नावों) को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. तो वहीं पीएम मोदी वहां पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. इसके लिए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल भी हो चुका है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: “वोट से दिया जाएगा ज्ञानवापी का जवाब…” मतदान से पहले मुख्य इमाम ने दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी को घेरा

जानें क्या है पूरा शेड्यूल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले तिरुवनंतपुरम जाएंगे और फिर वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए शाम को करीब 4:35 पर कन्याकुमारी पहुंचेंगे. यहां पर वह सूर्यास्त देखेंगे और फिर ध्यान में बैठेंगे. वह 45 घंटें तक ध्यान में रहेंगे. इसके बाद 1 जून को दोपहर 3:30 बजे कन्याकुमारी से वापस लौटेंगे. बता दें कि इसी दिन लोक सभा चुनाव-2024 के सातवें व अंतिम चरण का मतदान है और 4 जून को रिजल्ट घोषित होगा.

स्वामी विवेकानंद को यहीं प्राप्त हुए थे दिव्य दर्शन

विवेकानन्द रॉक को लेकर ये बात प्रचलित है कि यहीं पर स्वामी विवेकानंद को दिव्य दर्शन प्राप्त हुए थे. पीटीआई को भाजपा के एक नेता ने बयान देते हुए कहा, “उसी स्थान पर ध्यान करना स्वामी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” भाजपा नेता ने ये भी कहा है कि इस स्थान को पवित्र ग्रंथों में देवी पार्वती की ओर से भगवान शिव के लिए ध्यान करने के स्थान के रूप में भी बताया गया है. कहा जाता है कि विवेकानंद के जीवन पर इस रॉक का बहुत प्रभाव पड़ा और यह भिक्षु के जीवन में गौतम बुद्ध के लिए सारनाथ के समान ही महत्व रखता है. देश भर में घूमने के बाद विवेकानंद यहीं पर पहुंचे थे और तीन दिनों तक ध्यान करने के बाद उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था. यही वजह है कि पीएम मोदी ने ध्यान के लिए इस रॉक को चुना.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

9 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

12 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

23 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

26 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

33 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

37 minutes ago