पीएम मोदी-कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi Meditation at Vivekananda Rock: लोकसभा चुनाव को लेकर सातवें व अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होने जा रहा है तो वहीं 30 मई यानी आज शाम तक चुनाव प्रचार भी थम जाएगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा कर 45 घंटे का ध्यान करने की प्लानिंग है. इसको लेकर अब कांग्रेस ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है.
बुधवार (29 मई) को कांग्रेस ने चुनाव आयोग पहुंची और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा की भी शिकायत की और कहा कि 1 जून को होने वाले अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी का यह कार्यक्रम आचार संहिता का उल्लंघन करता है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से शिकायक करने के बाद कहा कि ये वे तौर तरीके हैं जिससे या तो आप कैंपेनिंग कर रहे हैं या अपने-आप को प्रसारित कर रहे हैं. क्योंकि आखिरी चरण के चुनाव में वह खुद भी उम्मीदवार हैं और ऐसे में साइलेंस पीरियड के दौरान इस प्रकार का प्रचार नहीं होना चाहिए.
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ये भी कहा कि पीएम 1 जून की शाम को हर प्रकार का आध्यात्मिक, मौन व्रत रख सकते हैं. या फिर 24-48 घंटे बाद इस ध्यान को शुरू करें या फिर इसका प्रसारण किसी भी प्रकार की मीडिया में न हो. कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं है, वह कुछ भी करें, मौन व्रत रखें या कैंपेन करें, लेकिन चुनाव से पहले साइलेंस पीरियड में इनडायरेक्ट कैंपेनिंग नहीं होनी चाहिए. चुनाव के 48 घंटे पहले कोई भी नेता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कैंपेनिंग नहीं कर सकता.
चुनाव आयोग से सिंघवी ने ‘बीजेपी फॉर इंडिया’ के आधिकारिक हैंडल से चलाए जा रहे अभियान का मुद्दा भी उठाया है और कहा है कि इस आधिकारिक हैंडल से कांग्रेस के खिलाफ कम्युनल और गलत प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि इस प्रकार के प्रचार पर तुरंत रोक लगाई जाए.
कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि राहुल गांधी के भाषण को भी विकृत करके प्रसारित किया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा था, आप नोट कर लीजिए, 4 तारीख के बाद ये प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई और एडिट कर दिया गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि 4 तारीख के बाद नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…