चुनाव

PM Modi Meditation: PM मोदी के ध्यान पर मचा सियासी घमासान, अब ममता बनर्जी ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Mamata Banerjee on PM Modi Meditation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई से 1 जून तक कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर मेडिटेशन करने को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस के बाद अब टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हमला बोला है और कहा है कि उनको कैमरे के सामने ध्यान क्यों लगाना है?

बता दें कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण को लेकर मतदान होगा. आज यानी 30 मई को चुनाव प्रचार भी थम जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाने के लिए चले जाएंगे. पीएम की ओर से की गई ये घोषणा के बाद से ही विपक्ष लगातार पीएम और भाजपा पर हमलावर है. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की इस घोषणा पर कहा है कि “उनको कैमरे के सामने ध्यान क्यों लगाना है. वो एक पीएम के रूप में प्रचार नहीं कर सकते हैं.”

ये भी पढ़ें-PM Modi Meditation: पीएम मोदी के मेडिटेशन पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल, चुनाव आयोग से की ये शिकायत, लगाया बड़ा आरोप

लोगों को दिखाना चाहते हैं

बता दें कि जब से ध्यान को लेकर पीएम मोदी की ओर से घोषणा की गई है, तभी से इस पर सियासत तेज हो गई है. इसको लेकर ममता बनर्जी पहले भी निशाना साध चुकी हैं. जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के बरुईपुर में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि क्या कोई कैमरे के सामने ध्यान करता है? वह लोगों को दिखाना चाहते हैं पीएम की ध्यान कर रहे हैं. यही नहीं ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए ये भी कहा था कि वह भगवान हैं, तो उनको ध्यान क्यों करना है. इसी के साथ ही टीएमसी प्रमुख ने ये भी कहा था कि पीएम इस तरह का प्रचार नहीं कर सकते हैं. ये तो सीधा-सीधा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे.

कांग्रेस ने की है चुनाव आयोग से शिकायत

बता दें कि 29 मई को इस सम्बंध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग के अधिकारी से मुलाकात की थी और ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि हमने चुनाव आयोग से ये बताया है कि चुनाव से 48 घंटे पहले जब प्रचार बंद हो जाता है, तो किसी भी रूप में प्रचार करने की अनुमति नहीं होती है. पीएम मोदी का मेडिटेशन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इसके प्रसारण पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए या फिर इस कार्यक्रम को रद्द कर देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

41 minutes ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

1 hour ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

1 hour ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

2 hours ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

3 hours ago