देश

अधिकारियों की लापरवाही ने कराई शिक्षा विभाग की किरकिरी, ‘Bed Performance’ पर काटा गया 16 शिक्षकों का वेतन

Bihar News: बिहार का शिक्षा अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है. एक बार फिर से अधिकारियों की लापरवाही के चलते शिक्षा विभाग चर्चा में आ गया है. हालांकि इस बार मामला बड़ा अजीबो-गरीब है. जमुई जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी एक आदेश पत्र में अंग्रेजी शब्द की गलत स्पेलिंग के चलते सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है.

अंग्रेजी शब्द ने कराई किरकिरी

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में जिस शब्द को लेकर बवाल मचा हुआ हुआ है वो अंग्रेजी का Bed शब्द है, जबकि इसकी जगह पर Bad शब्द लिखा जाना था. Bad Performance की जगह Bed Performance आदेश की कॉपी में गलती से लिख गया, जिसको लेकर लोगों ने ट्रोल्स करना शुरू कर दिया.

आदेश की कॉपी में गलत हुआ शब्द

दरअसल, शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों ने जमुई जिले के कुछ स्कूलों का दौरा किया था. इस दौरान कई शिक्षक स्कूल से नदारद पाए गए थे, इसपर सख्त एक्शन लेते हुए अधिकारियों ने शिक्षकों की पहचान कर उनकी सैलरी काटने के निर्देश दिए थे. इसका बाकायदा एक लिखित आदेश जारी किया गया, जो जमुई डीईओ कार्यालय से किया गया था.

एक ही कॉपी में 14 बार दोहराया गया गलत शब्द

आदेश में लिखा गया कि शिक्षकों के Bed Performance (बिस्तर पर प्रदर्शन) के कारण उनके तनख्वाह में कटौती की जा रही है, जबकि इस जगह पर Bad Performance (खराब प्रदर्शन) लिखा जाना चाहिए था. आदेश की कॉपी में ये गलती एक नहीं, बल्कि 14 बार दोहराई गई थी. मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से एक शुद्धि पत्र जारी किया गया.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: “वोट से दिया जाएगा ज्ञानवापी का जवाब…” मतदान से पहले मुख्य इमाम ने दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी को घेरा

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago