राहुल गांधी.
Rahul Gandhi on Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव-2024 की सातों चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब राजनीतिक दलों के साथ ही पूरे देश को 4 जून का बेसब्री से इंतजार है. इस दिन वोटों कि गिनती होगी और नतीजे सबके सामने होंगे.
हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिस पर सियासत तेज हो गई है. अधिकतर एग्जिट पोल ने तीसरी बार भी मोदी सरकार बनने का दावा किया है. इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है.
मीडिया द्वारा एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘इसका नाम एग्जिट पोल नहीं है. इसका नाम मोदी मीडिया पोल है. ये मोदी जी का पोल है. ये उनका फैंटेसी पोल है.’ INDIA गठबंधन कितनी सीटें जीतेगी, इस सवाल पर वह बोले, ‘आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है 295… हमारी 295 सीटें आ रही हैं.’
इस बार लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई है. इस दौरान जहां भाजपा ने 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है तो वहीं इंडिया गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस ने अपने गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है. फिलहाल इन दावों के बीच अब सभी को 4 जून का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: PM Modi Meeting: एग्जिट पोल के बीच PM मोदी ने बुलाईं ताबड़तोड़ 7 बैठकें, देश के इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बता दें कि एग्जिट पोल और 4 जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए आज (2 जून) कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रत्याशियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की है. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहे.
बैठक में खरगे ने प्रत्याशियों को काउंटिंग में एहतियात बरतने को लेकर निर्देश दिए. साथ ही प्रत्याशियों से आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई है. बैठक में राहुल गांधी ने कहा है कि एग्जिट पोल आपका हौसला गिराने के लिए है. बराबरी का मुकाबला है और कई सीटों पर नजदीकी लड़ाई है. आखिरी वोट की गिनती तक हमें अडिग रहना है.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…