देश

मुकेश अंबानी को पछाड़कर ये उद्योगपति बना एशिया का सबसे रईस बिजनेसमैन, जानें कितनी हुई कुल संपत्ति

Asia’s Richest Businessman: सेब से लेकर हवाई अड्डा क्षेत्र में सक्रिय अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में उछाल के बाद गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स के अनुसार, 111 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अडानी अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं.

84,064 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई

अडानी समूह ने अगले दशक के दौरान विस्तार की योजना के तहत 90 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है. इसके बाद अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने समूह के बारे में बेहतर राय पेश की है. इन घटनाक्रमों के बाद शुक्रवार को समूह की सभी कंपनियों के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए. इससे अडानी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 84,064 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. शुक्रवार को कारोबार बंद होने के समय अडानी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 17.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

गौतम अडानी ने अंबानी को पीछे छोड़ा

समूह की कंपनियों के शेयरों में उछाल के बाद पहली पीढ़ी के उद्यमी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अंबानी को पीछे छोड़ दिया है और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. अंबानी इस समय अपने छोटे पुत्र अनंत के विवाह-पूर्व समारोहों के लिए यूरोप में है. अडानी (61) 2022 में अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बढ़ने के बाद एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे. हालांकि, उस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार काफी सुस्त थी. इसके बाद जनवरी, 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की समूह पर हेराफेरी के आरोपों की रिपोर्ट के बाद अडानी की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में जबर्दस्त गिरावट आई थी.

यह भी पढ़ें- Exit Poll ने कहा- एक बार फिर मोदी सरकार, जानें NDA और INDIA गठबंधन को मिल रहीं कितनी सीटें

हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि अडानी का कारोबारी साम्राज्य धोखाधड़ी के माध्यम से बनाया गया था, जिससे समूह के शेयरों की कीमतें 150 अरब डॉलर तक गिरकर अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं और वह दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए. इससे अंबानी 2022 में एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. हालांकि, अडानी समूह ने इन सब आरोपों को खारिज कर दिया था. ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स के अनुसार, 2024 में अबतक अडानीणी की कुल संपत्ति 26.8 अरब डॉलर बढ़ी है, जबकि अंबानी की संपत्ति 12.7 अरब डॉलर बढ़ी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

10 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

38 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago