Rajnath Singh on POK: लोकसभा चुनाव से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमपी के सतना में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अभी पीओके के लोग कह रहे हैं कि हम भारत के साथ आएंगे. पीओके हमारा हिस्सा था और रहेगा. इस बार सवाल व्यक्ति का नहीं बल्कि देश का है. इस बार आप लोगों का वोट भारत माता का सिर उठाने के लिए होगा.
रक्षा मंत्री ने कहा कि अब पीओके में रहने वाले लोगों को भी लगता है कि पाकिस्तान हमारा विकास नहीं कर सकता है. उन्हें भी लगता है कि उनका विकास भारत और पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं. कांग्रेस हम पर सवाल खड़े कर रही है. हम लोगों ने कहा था अनुच्छेद 370 को चुटकी बजाकर समाप्त करेंगे और हमने ऐसा किया भी. आज जम्मू-कश्मीर का वही दर्जा है जो हिंदुस्तान के अन्य राज्यों का है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में राम राज्य का आगाज होकर ही रहेगा. कोई रोक नहीं सकता. हम सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं. हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं. हिंदू, ईसाई, मुस्लिम किसी भी मजहब को मानने वाला हमारा भाई, मां-बहन है. तीन तलाक की कुप्रथा को हमने समाप्त किया है. रैली में राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2014 में भारत दुनिया की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था. आज भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने कहा कि साल 2070 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा.
हम जाति के आधार पर राजनीति करने वाले लोग नहीं हैं. हम इंसाफ और इंसानियत के आधार पर राजनीति करते हैं. कांग्रेस के रक्षा मंत्री कहते थे चीन की सीमा के पास विकास कार्य मत करवाओ नहीं तो चीन घुस आएगा. राजनाथ ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद सीमाओं पर सुविधाओं का विकास हुआ है. हमने सीमा के गांवों को अंतिम नहीं पहला गांव माना है.
ये भी पढ़ेंः ‘INDIA गठबंधन में देश विरोध ताकतें शामिल हैं…’ भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पर बरसे रोहन गुप्ता
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…