चुनाव

‘भाजपा आ गई तो पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना है…’ इमरान मसूद का Video वायरल, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP

Imran Masood Viral Video: यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इमरान मसूद बोलते नजर आ रहे हैं कि ये चुनाव इमरान को जिताने का नहीं अपने आप को बचाने का है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा दोबारा आ गई तो पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना है. याद रखना. वीडियो के वायरल होते ही भाजपा चुनाव आयोग पहुंच गई और इमरान के वीडियो के संबंध में आयोग से शिकायत की.

वीडियो में इमरान मसूद आगे कहते नजर आ रहे हैं कि जितनी मजबूत आवाजें हैं, सारी ऐसे ही खामोश नहीं की जा रहीं, कोई बोलने वाला न बचे, ऐसी साजिश हो रही है. शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा ने पत्र में लिखा कि सहारनपुर कांग्रेस के प्रत्याशी इमरा न मसूद ने अपनी जनसभा में वर्ग विशेष को भड़काया है. इमरान एक वर्ग विशेष में डर पैदा कर अन्य वर्ग से लड़वाने के लिए उत्तेजित कर रहे हैं. हिंसा के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास हो रहे हैं. जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है.

अब डरना भी मना हो गया है क्या?

मसूद का वीडियो वायरल होने के बाद इमरान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरे भाई डर लगता है. अब डरना भी मना हो गया है क्या देश के अंदर. इन्होंने मार मार के सबका भुस कर दिया. मुख्यमंत्री को उठाकर ये बंद कर देते हैं अब डरना भी मना हो गया है क्या? डर निकाल दो हम तो चाह रहे हैं कि भाई तुम डर निकाल दो. हमें डर लग रहा है. वहीं भाजपा द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई रास्ता बचा नहीं है. वे उल्टी सीधी हरकतों पर उतर आए हैं.

मुझ पर राम की कृपा बरस रही है

इमरान ने आगे कहा कि कोई मुझे प्रेम से बुलाएगा तो मैं जाऊंगा और मैं पहली बार थोड़ी गया हूं. मैं सब जगह जाता हूं. इमरान ने कहा कि हिंदू समाज का मुझे समर्थन मिल रहा है. जब उन्हें पता चला कि मुझे समर्थन मिल रहा है लोग मेरे साथ चल रहे हैं. मुझ पर तो राम की कृपा बरस रही है तो उनको क्यों परेशानी हो रही है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

24 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

27 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago