दुनिया

इजराइल पर कभी भी हमला कर सकता है ईरान, भारत समेत 6 देशों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Iran Israel Tension: मध्य पूर्व एशिया के दो देश युद्ध की कगार पर खड़े हैं. अमरीकी अखबार वाॅल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया कि अगले दो दिनों में ईरान इजराइल पर हमला कर सकता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजराइल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला हो सकता है. ऐसे में भारत, अमेरिका, फ्रांस समेत 6 देशों ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए दोनों देशों की यात्रा करने से बचने को कहा है.

इस हमले का तात्कालिक कारण इजराइल द्वारा सीरिया की राजधानी दमिश्क पर किया गया वो हमला हो सकता है जिसमें एक टाॅप ईरानी जनरल और 6 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई. ईरा न ने इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि इस पर अभी तक इजराइल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. जानकारी के अनुसार इजराइली जहाजों ने ईरानी महावाणिज्य दूतावास पर हमला किया था. इस हमले का बदला लेने के लिए ईरान अब अटैक की तैयारी कर रहा है.

ये मुस्लिम देश दे सकते हैं ईरान का साथ

मध्य पूर्व के राजनीतिक जानकारों की मानें तो अगर मिडिल ईस्ट में युद्ध छिड़ता है, तो ईरान को खाड़ी के कई मुस्लिम देशों का साथ मिल सकता है. अगर इजराइल के साथ जंग होती है तो इराक, सीरिया, तुर्किए, कतर और जाॅर्डन जैसे देश उसका साथ दे सकते हैं. हालांकि युद्ध से सऊदी अरब और यूएई जैसे तटस्थ रह सकते हैं. वहीं एशिया से रूस भी ईरान का साथ दे सकता है क्योंकि अमेरिका इजराइल के साथ खड़ा है. इसके अलावा चीन, तुर्कमेनिस्तान और उत्तर कोरिया जैसे देशों को भी ईरान के साथ ला सकता है.

भारत रह सकता है तटस्थ

वहीं भारत हमेशा की तरह तटस्थता और शांति की पहल पर काम कर सकता है. भारत के ईरान और इजराइल दोनों के मधुर संबंध हैं. ऐसे में वह हमेशा की तरह तटस्थता के रास्ते पर चलते हुए दोनों ही देशों से शांति की अपील कर सकता है.

ये भी पढ़ेंः ब्रिटेन ने पाकिस्तान को किया ब्लैक लिस्ट, नागरिकों से इन 24 देशों की यात्रा न करने का किया आग्रह, जारी हुई एडवाइजरी

ये भी पढ़ेंः Iran Israel Conflict: यहूदी-मुस्लिम देशों में तनाव चरम पर पहुंचा, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा— अभी न करें ईरान और इजरायल की यात्रा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago