देश

“आतंकवाद को जवाब देने के लिए किसी नियम की जरूरत नहीं”, एस. जयशंकर बोले- सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने देश की विदेश नीति को लेकर कहा कि “2014 में जब से केंद्र की सत्ता बदली है, तब से विदेश नीति में बदलाव आने के साथ ही आतंकवाद से निपटने के तरीके में भी काफी बदलाव आया है.” विदेश मंत्री ने कहा, आज के समय में देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान है.

ये समस्या 1947 में शुरू हुई थी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि PM Modi 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन ये समस्या 1947 में शुरू हुई थी. 1947 में जो लोग पाकिस्तान से कश्मीर आए, उन्होंने वहां पर हमले किए, ये आतंकवाद था. पाकिस्तान से आए लोग शहरों और गांवों को जला रहे थे, वे लोगों को मौत के घाट उतार रहे थे. पाकिस्तान ने कश्मीर में कबायली आक्रमणकारियों को भेजा, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनका डटकर मुकाबला किया.

अगर हम शुरू से स्पष्ट होते तो…

विदेश मंत्री ने कहा कि अगर हम शुरू से ही स्पष्ट होते कि पाकिस्तान आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहा है और ये किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर कोई देश बातचीत के लिए आतंकवाद का सहारा लेकर एक टेबल पर लाने की कोशिश करेगा तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन ने पाकिस्तान को किया ब्लैक लिस्ट, नागरिकों से इन 24 देशों की यात्रा न करने का किया आग्रह, जारी हुई एडवाइजरी

“आतंकवादियों को जवाब देने के लिए कोई नियम नहीं”

एस.जयशंकर ने इस दौरान 26/11 मुंबई हमले को लेकर कहा कि इस हमले के बाद यूपीए की सरकार ने कई दौर की बैठक और चर्चाएं की. तमाम मंथन के बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे. आतंकियों को ये कभी भी नहीं लगना चाहिए कि वो पाकिस्तान में हैं तो उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा. आतंकवादियों को जवाब देने के लिए किसी नियम की जरूरत नहीं होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

19 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

24 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

52 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago