यूपी के एक बूथ पर वोट डालने पहुंचे लोग
Lok Sabha Elections 2024 5th Phase: यूपी सहित देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए आज यानी 20 मई की सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. आज पांचवें चरण के लिए वोटिंग जारी है. शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इसी बीच सपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रायबरेली के एक बूथ के पीठासीन अधिकारी पर बुजुर्ग का वोट डालने का गम्भीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है.
बता दें कि इस बार यूपी में सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. सीट बंटवारे के तहत रायबरेली की सीट कांग्रेस के पास है और यहां से राहुल गांधी मैदान में हैं. तो वहीं वोटिंग के दौरान सपा (समाजवादी पार्टी) ने रायबरेली लोकसभा की ऊंचाहार विधानसभा में बूथ संख्या 07 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा खुद ही बुजुर्ग मतदाताओं के वोट डालने का आरोप लगाया गया है.
इसके अलावा लखनऊ लोकसभा की कैंट विधानसभा में बूथ संख्या 59 पर ईवीएम खराब होने के बारे में कहा है. तो वहीं सपा का आरोप है कि गोंडा लोकसभा की मनकापुर विधान सभा में बूथ संख्या 274 पर भाजपा के लोगों द्वारा फर्जी मतदान करवाए जा रहे हैं. वहीं सपा ने फतेहपुर लोकसभा की हुसैनगंज विधानसभा में बूथ संख्या 346 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं पर बीजेपी उम्मीदवार को वोट डालने का दवाब बनाने का भी आरोप लगाया है. सपा ने कौशांबी लोकसभा की मंझनपुर विधानसभा में बूथ संख्या 50 पर बीजेपी के लोग द्वारा फर्जी वोटिंग करवाए जाने का आरोप लगाते हुए सभी शिकायतों को चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है.
मालूम हो कि आज यूपी में लखनऊ, रायबरेली, अमेठी के अलावा मोहनलालगंज, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट पर वोटिंग हो रही है. तो वहीं आज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. महाराष्ट्र की 13, बिहार की 5, ओडिशा की 5, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू और कश्मीर की एक, झारखंड की 3 और लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग जारी है. 4 जून को रिजल्ट घोषित होगा.
-भारत एक्सप्रेस
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…