लाइफस्टाइल

क्या है Pregnancy के लिए सबसे सही उम्र? जानें देर से बेबी कंसीव करने के सबसे बड़े नुकसान

Best Age For Pregnancy: आजकल ज्यादातर लड़कियां 24 से 30 की उम्र में शादी कर रही हैं. ऐसे में करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाते हुए बच्चे की प्लानिंग के लिए अक्सर लड़कियां कंफ्यूज रहती हैं. आखिर मां बनने की सही उम्र क्या है? लेकिन इस सवाल का एक ही जवाब सभी लोगों के लिए सही नहीं हो सकता. अलग-अलग लोगों के लिए यह उम्र अलग-अलग हो सकती है. बच्चे की प्लानिंग करने से पहले आपको अपने करियर, फ्यूचर प्लानिंग, समय और सबसे जरूरी है कि अपनी उम्र और स्वास्थ्य जैसे फैक्टर्स का ध्यान रखना चाहिए.

देर से बच्चा कंसीव करने का बढ़ रहा ट्रेंड

साल 2020 में एक रिपोर्ट सामने आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक देर से बच्चा कंसीव करने के ट्रेंड में इजाफा हो रहा है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं बिना मां बने 30s में कदम रख रही हैं. स्टडी के मुताबिक साल 2020 में अपना 30वां जन्मदिन मनाने वाली वर्ष 1990 में जन्मीं आधी महिलाएं ने कंसीव नहीं करने का फैसला लिया.

क्या कहती है स्टडी?

अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशन और गाइनैकॉलजिस्ट्स की मानें तो एक औरत का जन्म 10 से 20 लाख अंडों के साथ होता है लेकिन जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती है इन अंडों की संख्या कम होती जाती है खासतौर पर तब जब मेन्स्ट्रूएशन शुरू होता है. वैसे तो कोई महिला जब तक मेन्स्ट्रूएट कर रही है तब तक प्रेग्नेंट हो सकती है लेकिन 32 साल की उम्र आते-आते महिलाओं की फर्टिलिटी घटने लगती है और जैसे ही कोई महिला 37 साल की होती है फर्टिलिटी रेट में कमी आने की प्रक्रिया और तेज हो जाती है.

प्रेग्नेंसी के लिए बेस्ट उम्र

एक्सपर्ट्स की माने तो 25 से 30 साल के बीच की उम्र प्रेग्नेंसी के लिए सबसे बेस्ट है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त शरीर की प्रजनन प्रणाली और दूसरे सिस्टम भी अपनी चरम सीमा पर होते हैं. लेकिन आज के बदलते समय में जब परिवार छोटे हो रहे हैं और महिलाएं फुल-टाइम वर्किंग हैं ऐसे में कम उम्र में प्रेग्नेंसी को सभी के लिए सही नहीं कहा जा सकता.

35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी के कई सारे रिस्क फैक्टर्स

एक्सपर्ट्स के मुताबिक महिलाओं में 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी को एडवांस मैटरनल एज के तौर पर कैटेगराइज किया गया है. महिलाओं की एग क्वॉलिटी 35 की उम्र के बाद प्रभावित होने लगती है. इसमें सबसे ज्यादा गिरावट 40 के बाद आती है. इस दौरान होने वाले बच्चे में क्रोमोसोमल एब्नार्मेलिटी और डाउन सिंड्रोम होने का खतरा बढ़ जाता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

7 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

12 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

17 minutes ago

शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

21 minutes ago

सऊदी के आगे लाचार बांग्लादेश! कपल की फांसी पर तारिक रहमान क्यों हैं चुप?

Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…

39 minutes ago