खेल

T20 World Cup 2024, IND vs IRE Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का दमदार आगाज, आयरलैंड को हराया, रोहित ने खेली शानदार पारी

T20 World Cup 2024, India vs Ireland Match Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया. बुधवार (5 जून) को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे उसने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. अब टीम इंडिया का अगला मैच इसी मैदान पर 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.

रोहित शर्मा ने बाबर आजम को पछाड़ा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में आगाज करते हुए आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हिटमैन रिटायर्ड हर्ट हुए. अपनी इस पारी के दम पर रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में 4 हजार रन पूरे कर लिया. इसी के साथ वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गये हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने टी20आई में 4038 रन बनाये हैं, वहीं रोहित शर्मा ने 4026 रन बनाए हैं, जबकि बाबर आजम ने टी20आई में 4023 रन बनाए हैं. इस मैच में रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 छक्के भी पूरे कर लिए. इधर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 36 रन बनाकर नाबाद रहे. पंत ने अपनी पारी के दौरान दो छक्के और तीन चौके लगाए.

आयरलैंड टीम 96 रन पर ढेर

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 16 ओवर में 96 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय गेंदबाजों के सामने आयरिश टीम के बल्लेबाज बेबस नजर आए. शुरुआत से ही निरंतर अंतराल पर उसके विकेट गिरते चले गए. टीम के लिए गैरेथ डेलानी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए. जिसमें दो छक्के और दो चौके शामिल रहे. वहीं जोशुआ लिटिल 14 और कर्टिस कैम्फर 12 रन बनाए. इसके अलावा लोर्कन टकर 10 रन बनाए.

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (2), एंड्रयू बालबर्नी (5), हैरी टेक्टर (4), जॉर्ज डॉकरेल (3), मार्क अडायर (3), बैरी मैकार्थी (0) दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके. इधर भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

आयरलैंड- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंडी बैलबर्नी, लोर्कान टकर (विकेटीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैमफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलनी, मार्क ऐडेयर, बैरी मक्कार्थी, जॉशी लिटिल, बेन व्हाइट.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, IND vs IRE Match: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शानदार आगाज, आयरलैंड को दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

15 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

27 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

54 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

2 hours ago