चुनाव

Swati Maliwal Case: गिरफ्तारी के बाद बिहार से विभव के पिता ने कही ये बात, बताया कैसे हुई थी अरविंद केजरीवाल से पहली मुलाकात

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद से बिहार का रोहतास जिला चर्चा में बना हुआ है. दरअसल कोचस प्रखंड के दिनारा थाना के नरवर पंचायत के खुदरू गांव में रहने वाले महेश्वर राय के बेटे विभव कुमार हैं. फिलहाल विभव की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता महेश्वर राय का ताजा बयान सामने आ रहा है. वह बीएमपी के सिपाही पद से स्वेक्षिक अवकाश लेने के बाद घर पर ही रहते हैं. बेटे की गिरफ्तारी को उन्होंने साजिश करार दिया है और कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है.

बेटे ने थोड़ी देर के लिए इंतजार ही तो करने के लिए कहा था

विभव के पिता महेश्वर राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोबाइल फोन पर विभव से उनकी इस मामले में बात हुई थी जिसमें उसने बताया कि उसने स्वाति मालीवाल को सीएम से मिलने के लिए थोड़ी देर के लिए इंतजार करने के लिए कहा था. इसी के बाद उन्होंने मेरे बेटे पर ये गम्भीर आरोप लगा दिए हैं. वह बेवजह मुद्दा बना रही हैं.

ये भी पढ़ें-Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने…दाईं आंख के नीचे और बाएं पैर में चोट के निशान

गांव के लोगों ने कही ये बात

गांव के लोगों ने विभव के व्यवहार को लेकर कहा कि वह दो भाइयों में सबसे बड़ा है और मिलनसार है. उनके परिवार का गांव में सभी लोगों से अच्छे संबंध हैं. वह काफी वक्त के गांव नहीं आए हैं लेकिन फोन करते रहते हैं. बता दें कि विभव की गिरफ्तारी के बाद ये मुद्दा गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस तरह केजरीवाल के आए करीब

महेश्वर राय ने बताया कि विभव ने बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. इसके बाद उसके मन में पत्रकारिता करने की इच्छा हुई तो उसे पढ़ाई के लिए दिल्ली भेज दिया. वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में विभव ने काफी वक्त तक काम किया. इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. इसी दौरान विभव की मुलाकात अरविंद से हुई थी. वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैग्जीन के लिए काम करने लगा था. फिर विभव अरविंद के और करीब हो गया व अरविंद के रोज के सभी कार्यक्रमों के साथ ही अन्य काम भी देखने लगा. सरकार बनने के बाद भी वह अरविंद केजरीवाल से जुड़ा रहा. वह 15 साल से अरविंद केजरीवाल के साथ में है.

जानें क्या लगा है आरोप?

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसमें बताया है कि विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की और कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे. स्वाति ने ये भी कहा है कि उन्होंने विभव को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका. स्वाति ने आरोप लगाया है कि विभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया है. बता दें कि इस मामले में विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. तो वहीं स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, जिसमें शरीर में 4 जगहों पर चोट लगने की पुष्टि की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

6 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

47 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

54 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

55 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago