चुनाव

तेजस्वी यादव के बड़े चुनावी वादे: माई-बहिन योजना, जीविका दीदियों को स्थायित्व और पुरानी पेंशन की बहाली

Bihar Election 2025: महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के थमने से पहले कई बड़े वादे किए हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और वोट परिवर्तन के लिए पड़ेगा. तेजस्वी ने कहा कि लोग पुरानी सरकार को हटाने का मन बना चुके हैं.

तेजस्वी यादव का वादा

तेजस्वी यादव ने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले माई-बहिन मान योजना लागू की जाएगी. इसके तहत मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को माताओं और बहनों के खाते में पूरे साल का 30 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को इस सरकार में बहुत शोषण झेलना पड़ा है लेकिन उनकी सरकार उन्हें सम्मान देगी.

जीविका दीदी और कैडर दीदी को भी तोहफा

तेजस्वी ने बताया कि जो जीविका दीदी कम्युनिटी मोबिलाइज़र के रूप में काम कर रही हैं, उन्हें स्थायी किया जाएगा और 30 हजार रुपया सालाना मानदेय दिया जाएगा. इसके अलावा जो कैडर दीदी हैं उन्हें 2 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा. साथ ही 5 लाख रुपये का बीमा और ब्याज माफी की सुविधा भी दी जाएगी

ये भी पढ़ें-बिहार में प्रचार का आखिरी दिन आज, दिग्गज लगाएंगे दम; जानें कौन है आपका प्रत्याशी?.

पेंशन योजना को फिर से लागू करने का वादा

उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का वादा भी किया. साथ ही यह भी कहा कि पुलिसकर्मी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी या अन्य सरकारी कर्मचारी हों उनकी ट्रांसफर पोस्टिंग उनके गृह जनपद से 70 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी ताकि वे अपने परिवार के पास रह सकें.

दो चरणों में चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में हो रहे हैं. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. वहीं 14 नवंबर को मतगणना की तारीख है. पहले के चुनावों में बिहार में 3 से 6 चरणों में मतदान होता था लेकिन इस बार केवल दो चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अब नहीं थमेगी अंडमान की रफ्तार: PANI सब-सी केबल बनेगा CANI का विकल्प, दूर-दराज के गांवों में भी बजेगी 4G की घंटी

PANI Project: केंद्र की प्रस्तावित PANI सब-सी केबल परियोजना, 4G सैचुरेशन और भारतनेट के माध्यम…

11 minutes ago

‘चुनौतियों को चुनौती देने से…’ IIT खड़गपुर में पीएम मोदी के भाषण ने बांधा समां, कही ये बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में युवाओं, नवाचार, सेमीकंडक्टर और…

19 minutes ago

बॉक्स ऑफिस पर धनुष की ‘O.M: ऑपरेशन मोल’ का धमाका, ‘रामायण’ को दी मात, साई पल्लवी की दो फिल्मों में दिलचस्प टक्कर

Dhanush Box Office Collection: ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹31.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन…

21 minutes ago

जवानों को बड़ी राहत! अपनी या साथी की गोली से घायल होने पर भी मिलेगी ‘वॉर इंजरी पेंशन’, जानें SC के नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन के दौरान अपनी ही बंदूक…

21 minutes ago

इस्लाम के बढ़ते प्रभाव की रिपोर्ट से गरमाई अमेरिकी सियासत, ट्रंप खेमे ने उठाए इमिग्रेशन और आबादी पर सवाल

US Muslim Population: प्यू रिसर्च सेंटर के 2020-2070 के जनसांख्यिकीय अनुमानों के मुताबिक 2035 तक…

31 minutes ago

पहले NCLT, फिर वेतन संकट और अब बिजली कटौती: 348 करोड़ के भारी-भरकम बकाये ने बढ़ाई HEC की मुश्किलें

Ranchi News: लंबे समय से बकाया करीब 348 करोड़ रुपये के बिजली बिल पर JBVNL…

1 hour ago