देश

सरकारी सिस्टम का क्रूर मजाक! महाराष्ट्र के किसान को 11 एकड़ धान खराब होने पर मिला इतना मुआवजा, कृषि अधिकारी ने बताया ‘टेक्निकल गड़बड़ी’

Maharashtra Farmer Compensation Viral Case: महाराष्ट्र में मौसम की मार और सरकारी तंत्र की बेजारी ने किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है. ऐसा ही एक मामला पालघर जिले से सामने आया है. जिसने सूबे में कृषि अधिकारियों की पोल खोल दी है. यहां के वाडा तालुका के शिलेत्तर गांव में एक किसान को मुआवजे के तौर पर इतनी रकम दी गई है कि उस रकम से टॉफी भी नहीं खरीदी जा सकती.

शिलेत्तर गांव के किसान मधुकर बाबूराव पाटिल ने 11 एकड़ में धान की फसल लगाई थी. बैमौसम बारिश की वजह से धान की पूरी फसल पानी में डूब गई. हालत ये हो गई कि धान की पूरी फसल सड़कर काली पड़ गई. उनके पास अपने मवेशियों को खिलाने के लिए चारा भी नहीं बचा.

खाते में आए सिर्फ 2.30 रुपये

जिसके बाद उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन किया. ताकि सरकार की तरफ से फसल खराबे का मुआवाजा मिल सके, लेकिन जब बैंक में उनका मुआवजा आया तो उनके होश उड़ गए. उनके खाते में सिर्फ 2.30 रुपये मुआवजा भेजा गया था.

शिवसेना (UBT) ने उठाये गंभीर सवाल

पालघर के इस किसान के साथ सरकारी तंत्र के इस क्रूर मजाक पर विपक्ष ने भी सवाल उठाये हैं. शिवसेना (UBT) ने कहा है कि यह किसानों के जख्म पर नमक छिड़कना है. किसान को मुआवजे के नाम पर सिर्फ 2 रुपये 30 पैसे मिलना मजाक नहीं किसानों का अपमान है.

मामला सियासी गलियारों में गूंजने की वजह से पालघर जिला प्रशासन की आंख खुली. जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मधुकर पाटिल को मिले रुपये इस साल के नहीं बल्कि पिछले साल की बचे हुए पैसे हैं.

पिछले साल का बकाया पैसा भेजा गया- कृषि अधिकारी

मधुकर पाटिल को साल 2022-2023 के नुकसान के लिए 72,466 रुपये का मुआवजा स्वीकृत था. इसमें से 72,464 रुपये जमा दे दिया गया था. केवल 2.30 रुपये बचे हुए थे वो अब जमा हुई.

ये भी पढ़ें- हवाई टिकट कैंसिल कराना होगा आसान! DGCA जल्द खत्म करेगा कैंसिलेशन फीस, रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होगी

अभी चल रहा सर्वे

जिला कृषि अधिकारी निलेश भागेश्वर ने कहा कि ये टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से हुआ है. इस साल के नुकसान का सर्वे अभी चल रहा है. मुआवजे का पैसा आगे जारी कर दिया जाएगा.

वहीं किसान संगठनों ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाये हैं. किसानों का कहना है कि किसान को 2.30 रुपये का मुआवजा भेजना किसान के साथ क्रूर मजाक है. सरकार को इसपर माफी मांगनी चाहिये.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

13 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

27 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

53 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago