मंदिर मार्ग थाने के बाहर धरना देते TMC नेता
TMC Protest: केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक टीएमसी के नेता से लेकर कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. पश्चिम बंगाल के बाद अब टीएमसी के नेता दिल्ली में भी पिछले 18 घंटे से धरने पर बैठे हैं. टीएमसी के नेता दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरना शुरू कर दिया है. बीते सोमवार को धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था. थाने पहुंचने पर वहां भी इन लोगों ने धरना शुरू कर दिया था.
टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने मंगलवार (9 अप्रैल) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि “TMC का 24 घंटे का धरना जारी है. सोमवार को जब हम चुनाव आयोग के कार्यालय के सामने से निकले तो दिल्ली पुलिस ने धकियाते हुए हिरासत में ले लिया. जिसके बाद सभी को एक अज्ञात जगह ले जाया गया. इसके बाद मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया. वहीं पर सभी कार्यकर्ताओं ने रात गुजारी.”
टीएमसी सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों, जिसमें NIA, ED, CBI और इनकम टैक्स का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है. इसी के विरोध में धरना दिया जा रहा है.
बता दें कि सोमवार को टीएमसी के 10 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने EC कार्यालय पहुंचा था. जहां पर इन लोगों ने धरना शुरू कर दिया था. इस डेलिगेशन में टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले, सागरिका घोष, विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व सांसद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास के अलावा सुदीप शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- “हेलिकॉप्टर का नहीं, कांग्रेस का फ्यूल खत्म हो गया है”, राहुल गांधी के शहडोल में रुकने पर शिवराज सिंह ने कसा तंज
वहीं टीएमसी नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि धरना दे रहे लोगों को इसलिए हिरासत में लिया गया, क्योंकि जहां पर ये धरना दिया जा रहा है, उस इलाके में धारा 144 लागू है. ऐसे में बड़ी सभाओं, जुलूस और प्रदर्शन पर रोक है. इन्होंने धरना प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी.
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…