अरुण गोविल और नुपूर शर्मा.
UP BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा जल्द ही यूपी की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर सकती है. इससे पहले पार्टी 2 मार्च को 51 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. बची हुई 5 सीटें भाजपा ने सहयोगियों को बांटी हैं. जिसमें 2 सीटें आरएलडी और अपना दल को और सुभासपा को 1 सीट दी है. इस बीच खबर है कि भाजपा ने 24 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं.
जानकारों की मानें तो भाजपा की दूसरी सूची में कई चैंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं. वहीं पार्टी विधानसभा की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भी नामों का ऐलान कर सकती हैं. सोमवार रात राजधानी दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. जिसमें यूपी की बची हुई 24 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा हुई. जानकारी के अुनसार पार्टी बाराबंकी लोकसभा सीट पर उपेंद्र रावत की जगह कोई नया चेहरा उतार सकती है. वहीं बृजभूषण की कैसरगंज सीट से पार्टी उनकी पत्नी या बेटे को दावेदार बना सकती हैं.
मेरठ सीट से पार्टी रामायण के एक्टर अरुण गोविल या कैंट के विधायक अमित अग्रवाल को टिकट दे सकती है. वहीं गाजियाबाद सीट पर जनरल वीके सिंह के साथ-साथ अरुण सिंह, अनिल जैन और युवा दीपक गुप्ता को मैदान में उतार सकती हैं. वहीं प्रयागराज सीट पर पूर्व ब्यूरोके्रट संजय मिश्रा और मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी का नाम चर्चा में हैं. वहीं गाजीपुर सीट से मनोज सिन्हा के बेटे अनुभव सिन्हा पर दांव खेल सकती है.
सुल्तानपुर सीट से पार्टी मेनका गांधी का टिकट काटकर सपा से भाजपा में आए मनोज पांडे को उम्मीदवार बना सकती है. वहीं देवरिया सीट से रमापति त्रिपाठी को दोबारा मौका मिल सकता है. वहीं बलिया से पार्टी पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उतार सकती है. कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी की जगह पर उनकी बेटी नीतू सिंह को मैदान में उतार सकती हैं वहीं आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा सीट से बसपा की पूर्व सांसद संगीता आजाद को मौका दे सकती है. वहीं पीलीभीत से वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद का नाम भी चर्चा में है. सहारनपुर से पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम की चर्चा है.
इसके अलावा पार्टी रायबरेली से नूपुर शर्मा और प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बना सकती है. अलीगढ़ से मौजूदा सांसद सतीश गौतम का टिकट भी पार्टी काट सकती है. जानकारी के अनुसार आज शाम को भाजपा की आखिरी सूची आ सकती है.
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…