चुनाव

UP Lok Sabha Election-2024: “कोई यहां बारात तक नहीं लाना चाहता…” कहकर रामपुर के एक गांव ने किया मतदान का बहिष्कार

UP Lok Sabha Election-2024: पहले चरण का लोकसभा चुनाव अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह से वोटर्स मतदान केंद्र पहुंचने लगे लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के एक गांव के मतदान केंद्र में सन्नाटा बिखरा दिखाई दिया. पूछने पर पता चला कि गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. जब इसकी वजह पूछी गई तो पता चला कि गांव में विकास कार्य ही नहीं कराए गए हैं.

रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के निस्बा गांव में सुबह से ही वोटिंग बंद मिली. गांव से लोगों ने सुबह ही मतदान के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं. पूरे गांव की सड़क खराब पड़ी हुई है. गांव वालों ने कहा कि सड़क इतनी खराब है कि कोई इस गांव में नहीं आना चाहता. यहां तक कि कोई अपने बेटे की शादी भी यहां नहीं करना चाहता और न ही यहां पर बारात लाना चाहता है. ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पहले सड़क पर बात होगी इसके बाद वोट दिया जाएगा. इसी के साथ ही गांव वाले मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने के लिए डटे रहे. वहीं मतदान केंद्र में तैनात अधिकारियों ने सुबह बताया था कि यहां पर सिर्फ ग्राम प्रधान पति और प्रधान का ही वोट पड़ा है. बाकी कोई भी मतदाता यहां वोट डालने के लिए नहीं आया.

ये भी पढ़ें-इम्फाल में इस वजह से रोका गया मतदान, मणिपुर पोलिंग बूथ पर गोलीबारी, तोड़ दी गई EVM मशीन, कुकी समुदाय ने किया बड़ा ऐलान, Video

बता दें कि रामपुर में सुबह नौ बजे तक 10.66 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं रामपुर शहर में सबसे कम यानी दो घंटे में केवल 7.29 प्रतिशत वोट पड़ा. दोपहर 3 बजे तक 42.77 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं रामपुर में दोपहर 1:00 बजे तक 32.86 प्रतिशत मतदान हुआ. 11 बजे तक 23.2 % वोट पड़े थे. चमरौआ से सपा विधायक नसीर खां ने अलीगढ़ जूनियर हाईस्कूल में सुबह 7:30 बजे मतदान किया तो वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दनियापुर में अपने मतदान केंद्र में गए और आम जनता के साथ लाइन में लगकर मतदान किया. इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

14 minutes ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

27 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

1 hour ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

1 hour ago