चुनाव

Uttar Pradesh: बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ के नामांकन में शामिल हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- मैं केदारनाथ धाम से सीधे गाजीपुर आया हूं

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय के नामांकन में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर पहुंचे. उन्होंने नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कहा कि आज का दिन बहुत शुभ दिन है. मैं केदारनाथ धाम से सीधे गाजीपुर आया हूं. आज बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुले हैं.

“केदारनाथ धाम का नवनिर्माण हुआ है”

सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम का नवनिर्माण हुआ है और वहां रोप वे बन रहा है. जिससे केदारनाथ धाम की यात्रा और भी आसान हो जायेगी. उन्होने कहा कि पीएम मोदी ने देश के तीर्थ स्थलों, धार्मिक स्थलों और सनातन का पुनर्विकास किया है. नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा देश एक बार फिर से तैयार है. देश की जनता खुद चुनाव लड़ रही है.

“पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश का विकास और विरासत दोनों तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है. आज यूपी एक ग्लोबल हब बन रहा है, यहां इन्वेस्टर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत, चुनाव प्रचार को लेकर नहीं है कोई प्रतिबंध

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय के नामांकन मे गाजीपुर पहुंचे थे. वो बीजेपी प्रत्याशी पारस नाथ राय के साथ गाजीपुर जिला क्लेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल तक उनके साथ पहुंचे. नामांकन के सीएम पुष्कर सिंह धामी गाजीपुर से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago