राहुल गांधी.
Rahul Gandhi Wins Rae Bareli Seat Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की काउंटिंग के शुरुआती रुझान में कांग्रेस के लिए ठंढी हवा चलती नजर आ रही है. कांग्रेस पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में सुधारात्मक प्रदर्शन करती दिख रही है. यूपी में कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. राहुल गांधी इस वक्त रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. ऐसे में अगर राहुल गांधी दोनों ही सीटों पर जीत हासिल करते हैं तो क्या होगा? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
राहुल गांधी अगर उपरोक्त दोनों ही सीटों पर जीतते हैं तो उन्हें किसी एक सीट को चुनना होगा और एक सीट छोड़नी होगी. ऐसे में राहुल गांधी जिस सीट को छोड़ेंगे वहां छह महीने के भीतर चुनाव होगा. राहुल गांधी परंपरागत रायबरेली सीट से 3,88,615 वोट से जीत चुके हैं. इसके अलावा वे वायनाड सीट पर भी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. बता दें कि इस बार रायबरेली सीट से कुल 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे.
यूपी की रायबरेली सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है. इस सीट से सोनियां गांधी लंबे समय तक सांसद रही हैं. सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की वजह से इस सीट पर राहुल गांधी को चुनाव लड़ना पड़ा. रायबरेली के साथ अमेठी भी कांग्रेस का गढ़ रही है. लेकिन पिछली बार के चुनाव में यहां से राहुल गांधी को बीजेपी की स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इस बार अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हार का स्वाद चखना पड़ा है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…