चुनाव

Bihar Election 2025: ये काम तेजस्वी यादव कर सकते हैं पर हम नहीं, औरंगाबाद में राजनाथ सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

Bihar Election 2025: बिहार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गोह के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. राजनाथ सिंह ने कहा कि कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, जेल की हवा खा चुके हैं. कई आज भी जमानत पर हैं, लेकिन इसके बावजूद सीने पर शर्ट का बटन खोलकर जनता से वोट की अपील करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन का मानना है कि अगर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाए तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दो.

महागठबंधन पर कटाक्ष, NDA के चरित्र की पुष्टि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज विडंबना है कि राजनीति अपना अर्थ और भाव खो चुकी है. क्या विपक्ष में कोई दूसरा ऐसा नेता नहीं है जिसके नेतृत्व में यह महागठबंधन चुनाव लड़ सके? आज हमारे गठबंधन नेतृत्वकर्ता पर ऐसा कोई आरोप नहीं है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मात्र घोषणा नहीं, अटल प्रतिज्ञा है. हमारे घोषणा पत्रों को देख लीजिए. हमने जो कहा है, उसे पूरा भी किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम लोग गलत करेंगे नहीं और कोई गलत कर रहा हो तो चुप भी नहीं बैठेंगे. यह एनडीए का चरित्र है. राजनीति में शुचिता होनी चाहिए. कहने और करने में कोई अंतर नहीं होना चाहिए.

निवेश और रोजगार बढ़ाने का भरोसा

रक्षा मंत्री ने कहा कि कहने और करने में जब अंतर होता है तो विश्वास का संकट पैदा होता है. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह चुनाव तय करने वाला है कि बिहार में जंगलराज होगा या विकसित बिहार बनेगा. पिछले 20 सालों में पटना बहुत बदल गया है. बिहार को हमें विकसित बिहार बनाना है. ‘विकसित बिहार’ बनेगा तो ‘विकसित भारत’ भी बनेगा. उन्होंने तेजस्वी यादव के हर घर में नौकरी देने वाले वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गणित पढ़े हैं या नहीं, वे यह कर सकते हैं, हम नहीं कर सकते. हम लोगों ने तय किया है कि यहां उद्योग-धंधे बढ़ाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग जहां जाते हैं, वहां कहते हैं कि आइए हमारे विकसित बिहार में जबकि राजद, कांग्रेस वाले कहते हैं कि आइए, बिहार में कट्टा मार देंगे कपार में. उन्होंने एनडीए के वादों की चर्चा करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में जानकी मैय्या का भव्य मंदिर बन रहा है.

ये भी पढ़ें: देवभूमि उत्तराखंड भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है- PM मोदी

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

3 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

36 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

47 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago