Ajab Gajab: तेलंगाना के नरसापुर कस्बे में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को आखिरकार राहत की उम्मीद दिखाई दी है. कई महीनों से कस्बे के अलग-अलग इलाकों में बंदर न केवल घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते थे, बल्कि कई बार लोगों पर हमला भी कर देते थे. इस उत्पात के कारण अब तक दो लोगों की मौत और कई के घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया था.
इसी बीच पूर्व पार्षद मोहम्मद नईमुद्दीन ने इस समस्या का एक अनोखा हल निकालकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल उन्होंने 1,650 रुपये खर्च कर ऑनलाइन एक गोरिल्ला की पोशाक खरीदी और सफाई कर्मचारी को वह ड्रेस पहनाकर बंदरों वाले इलाकों में भेज दिया. जैसे ही बंदरों ने गोरिल्ला देखा, वे डरकर पेड़ों और छतों पर भाग गए. इस प्रयोग का परिणाम इतना प्रभावी रहा कि मात्र कुछ ही घंटों में ये खबर पूरे कस्बे में फैल गई.
नईमुद्दीन के इस अनोखे उपाय से प्रभावित होकर नरसापुर नगर आयुक्त बांदा श्रीराम चरण रेड्डी ने इसे प्रशासनिक तौर पर लागू करने का निर्णय ले लिया. उन्होंने घोषणा की कि अब 6 लोगों की एक गोरिल्ला टीम बनाई जाएगी, जो रोज अलग-अलग वार्डों में गश्त कर बंदरों को भगाने का काम करेगी.
अधिकारी ने उपाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि हालांकि ये एक टेम्पररी सोल्यूशन है, लेकिन इससे तुरंत राहत मिलेगी. वहीं ये भी हो सकता है कि समय के साथ बंदर गोरिल्ला की भी आदत डाल लें.
वहीं इस आनोखे उपाय को लेकर स्थानीय निवासियों ने खुशी से इसका स्वागत किया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जितनी देर बंदर डर रहे हैं, उतनी देर ही सही कम से कम राहत तो मिल रही है.
ये भी पढ़ें: NASA दे रहा है यूनिवर्स से बर्थडे गिफ्ट, बस जन्मतिथि डालिए और स्पेस की खूबसूरत तस्वीर पाएं
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…