मनोरंजन

Valentine’s Day 2023: जानिए वैलेंटाइन डे क्यों है खास, क्या है इसके पीछे का इतिहास

Valentine’s Day 2023: आज वैलेंटाइन डे है. आज का दिन कपल के लिए बेहद खास होता है. आज के दिन लोग प्यार के रंग में डूबे होते है. यूं तो अपने प्यार को जाहिर करने का कोई निश्चित समय नहीं होता, आप जब चाहे अपने प्यार का इजहार खुलकर कर सकते है. लेकिन 14 फरवरी को प्यार के इजहार के लिए खास दिन माना गया है. अगर किसी को अपनी फिलिंग बतानी है तो इससे अच्छा दिन कुछ और हो ही नहीं सकता. यहां तक की इस खास दिन को लोग प्यार त्योहार समझकर सेलिब्रेट करते हैं.

ये त्योहार सात दिन का होता है. 7 फरवरी से वैलेंटाइन डे वीक शुरु होता है. पहले दिन रोज डे, दूसरे दिन प्रॉपोज डे, तीसरे दिन चॉकलेट डे, चौथे दिन टेडी डे, पांचवे दिन प्रॉमिस डे, छठे दिन हग डे, सातवे दिन किस डे और फिर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ ये सप्ताह समाप्त होता है.

14 फरवरी के दिन हर कपल अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए अलग-अलग तरीके से उन्हें इंमप्रेश करने की कोशिश करते है. ऐसे में अगर आप रोमांटिक शायरी के जरिए अपने दिल की बात कहते हैं तो इससे आपकी इजहार-ए-मोहब्बत और यादगार बन जाती है. इस लिए हम यहां आपके लिए कुछ लव वाली शायरी लेकर आए है.

वैलेंटाइन डे के लिए रोमांटिक शायरियां

रास्ता हो कोई पर मंज़िल तू ही है

मेरे हर ख्वाब में शामिल तू ही है!

 

दूर रहते है फिर भी प्यार वही है

जानते है कि मिल नही पायेंगे…

फिर भी हर पल आप का ही इंतजार क्यू हैं?

 

तेरी हसी देख फूलों सा खिल जाता हूं

तू वजह है जो मैं हर पल मुस्कुराता हूं

 

खुदा ने हमारे नसीब में प्यार काम

और इंतज़ार ज्यादा लिखा है जान

 

कहने को तो मेरा दिल एक है

लेकिन जिसको दिल दिया है

वो हज़ारों में एक है

 

शफक हो, फूल हो, शबनम हो

माहताब हो तुम

नहीं जवाब तुम्हारा

कि लाजवाब हो तुम

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, क्या है इतिहास?

वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे रोम की एक संत की कहानी है. जिसका नाम वैलेंटाइन था. ये कहानी ऐसे शुरू होती है. रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के खिलाफ थे. वह प्रेम विवाह का पुरजोर विरोध करते थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर सैनिक प्यार में पड़ेंगे तो उनका दिमाग काम से भटकेगा. इस वजह से उन्होंने सैनिकों के शादी करने पर रोक लगा रखी थी. वहीं संत वैलेंटाइन प्यार का प्रचार किया करते थे. यही नहीं उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई शादियां भी करवाई. जिसके कारण राजा क्लाउडियस ने संत वैलेंटाइन को फांसी की सजा सुना दी. जिसके बाद से उस संत की याद में इस दिन को प्यार के इजहार के रूप में मनाया जाने लगा गया.

ये भी पढ़ें: Valentine’s Day Tips: लड़कियां रहें सावधान, वेलेंटाइन डे पर ये 10 गलतियां भूलकर भी न करें

इसके बाद से ना सिर्फ रोम में बल्कि पूरी दुनिया में जश्न मनाया जाने लगा. हालांकि यह त्योहार सबसे पहले रोम में 496 में एक फेस्टिवल के रूप में शुरू किया गया था. इसके बाद 5वीं शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने इसे सेंट वैलेंटाइन डे घोषित कर दिया. इसके बाद से ये पूरी दुनिया में धूम धाम से मनाया जाता है. इतनी ही नहीं इस दिन सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाता है. बड़े हर्ष और उल्लास के साथ इस दिन को मनाया जाता है.

-Written By Ashmita Singh Rajput

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

12 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

53 minutes ago