मनोरंजन

अभिनेत्री वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

Dadasaheb Phalke Award: खूबसूरत अभिनेत्री वहीदा रहमान को 2023 में दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर इसकी घोषणा की है. वहीदा रहमान को बॉलीवुड में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित पुरस्कार मिलेगा. अनुराग ठाकुर ने अपने एक्स के कैप्शन में लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है. ”

वहीदा रहमान का शानदार करियर

85 वर्षीय वहीदा रहमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1955 की तेलुगु फिल्म “रोजुलु मारायी” से की. इसके बाद उन्होंने “जयसिम्हा” में काम किया. साल 1956 में देव आनंद की मुख्य भूमिका वाली फिल्म “सीआईडी” से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया. 5 दशकों तक वहीदा ने कई महान अभिनेताओं के साथ अलग-अलग भाषाओं में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्हें “रेशमा और शेरा” (1971) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. बता दें कि वहीदा को पहले ही पद्म श्री और पद्म भूषण मिल चुका है.

यह भी पढ़ें: कहीं छूट न जाए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए इस राज्य में सरकार देगी 10 लाख रुपये

शशि रेखी से हुई थी वहीदा की शादी

वहीदा रहमान ने 1974 में अभिनेता शशि रेखी से शादी की. उन्होंने 1964 की फिल्म शगून में स्क्रीन स्पेस भी साझा किया. लेखक सोहेल रेखी और काशवी रेखी उनके बच्चे हैं. 2000 में शशि रेखी की मृत्यु हो गई. वहीदा रहमान ने सीआईडी, प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहिब बीबी और गुलाम, बीस साल बाद, गाइड और रंग दे बसंती समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया है. अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री वहीदा को दादा साहब पुरस्कार के लिए बधाई.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

22 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago