Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अभिनेत्री वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

85 वर्षीय वहीदा रहमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1955 की तेलुगु फिल्म “रोजुलु मारायी” से की. इसके बाद उन्होंने “जयसिम्हा” में काम किया. साल 1956 में देव आनंद की मुख्य भूमिका वाली फिल्म “सीआईडी” से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया.

वहीदा रहमान

वहीदा रहमान

Dadasaheb Phalke Award: खूबसूरत अभिनेत्री वहीदा रहमान को 2023 में दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर इसकी घोषणा की है. वहीदा रहमान को बॉलीवुड में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित पुरस्कार मिलेगा. अनुराग ठाकुर ने अपने एक्स के कैप्शन में लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है. ”

वहीदा रहमान का शानदार करियर

85 वर्षीय वहीदा रहमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1955 की तेलुगु फिल्म “रोजुलु मारायी” से की. इसके बाद उन्होंने “जयसिम्हा” में काम किया. साल 1956 में देव आनंद की मुख्य भूमिका वाली फिल्म “सीआईडी” से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया. 5 दशकों तक वहीदा ने कई महान अभिनेताओं के साथ अलग-अलग भाषाओं में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्हें “रेशमा और शेरा” (1971) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. बता दें कि वहीदा को पहले ही पद्म श्री और पद्म भूषण मिल चुका है.

यह भी पढ़ें: कहीं छूट न जाए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए इस राज्य में सरकार देगी 10 लाख रुपये

शशि रेखी से हुई थी वहीदा की शादी

वहीदा रहमान ने 1974 में अभिनेता शशि रेखी से शादी की. उन्होंने 1964 की फिल्म शगून में स्क्रीन स्पेस भी साझा किया. लेखक सोहेल रेखी और काशवी रेखी उनके बच्चे हैं. 2000 में शशि रेखी की मृत्यु हो गई. वहीदा रहमान ने सीआईडी, प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहिब बीबी और गुलाम, बीस साल बाद, गाइड और रंग दे बसंती समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया है. अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री वहीदा को दादा साहब पुरस्कार के लिए बधाई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest