मनोरंजन

अजय देवगन-आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की हुई बंपर ओपनिंग, पहले दिन तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कितना रहा कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ कल यानी 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर के बाद से ही शैतान को लेकर काफी क्रेज बना हुआ था फिल्म में दोनों की जबरदस्त एक्टिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है. शैतान की कहानी को फैंस से काफी बेहतरीन रिव्यू मिले हैं. वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर शैतान को देखने के लिए थिएटर में ऑडियंस की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी. इसी के साथ फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कमाया.

रिलीज के पहले दिन कितना रहा कलेक्शन

अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर ड्रामा ‘शैतान’ की कहानी दर्शकों को डराने में कामयाब साबित हुई. फिल्म के रिलीज से पहले ही फैंस के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा था. फिल्म के पहले दिन के लिए 1.76 लाख टिकटों की प्री सेल हुई थी और इसने एडवांस बुकिंग में ही 4.14 करोड़ की कमाई कर ली थी और सिनेमाघरों में पहुंचते ही ‘शैतान’ ने दर्शकों को अपने वश मे कर लिया और इसी के साथ फिल्म को ऑडियंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला.

‘शैतान’ को फर्स्ट डे देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ की है और इस साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म तक बताया है. हालांकि क्रिटिक्स से इसे रिव्यू मिला है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआत आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फाइनल आंकड़ो के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहतर होंगे.

ये भी पढ़ें:Anurag Kashyap ने Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा को बताया ‘Advertisement’ बोला- ‘मैंने धर्म का कारोबार करीब से देखा’

इस फिल्म ने दिया ‘शैतान’ को मात

आपको बता दें कि इस साल कई बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. ऐसे में जहां ओपनिंग कलेक्शन के मामले में ‘शैतान’ को इस फिल्म ने मात दी तो वहीं ये दो फिल्में पीछे रह गई. बता दें कि फाइटर ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई के साथ हर किसी को हैरान कर दिया था. वहीं ठीक अगले दिन इसकी कमाई में काफी उछाल देखने को मिला था. वहीं ‘शैतान’ ने पहले दिन 14.50 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘आर्टिकल 370’ को पीछे छोड़ दिया.

माधवन-जानकी की एक्टिंग ने जीता लोगों का दिल

‘शैतान’ में अजय देवगन की एक्टिंग की तो काफी तारीफ हो ही रही है लेकिन फिल्म में माधवन ने अपने खूंखार रूप को दिखाकर सारी लाइमलाइट बटोर ली है. वहीं जानकी बोडीवाला ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को काफी इम्प्रेस किया है. फिल्म ‘शैतान’ का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है. ‘शैतान’ गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक है. ओरिजनल फिल्म देखने वालों ने पहले ही दावा किया था कि ये फिल्म अब तक की सबसे डरावनी फिल्म है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

8 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

9 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

23 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago