Ajay Devgn Next Film Naam
Ajay Devgn Next Film Naam: इस साल दिवाली पर कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं. जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन (Singham Again) को टक्कर देगी. दोनों ही फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन इसी बीच अजय देवगन की 18 साल से अटकी फिल्म ‘NAAM’ का ऐलान हो गया है. इसे भूल भुलैया के निर्देशक अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है.
बता दें साल 2004 और 2006 के बीच पूरी हुई थी, लेकिन यह फिल्म लगभग 18 साल बाद दर्शकों को दिखाई जाएगी. यह फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इसे सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रिलीज़ किया जाएगा. इस फिल्म को रूंगटा एंटरटेनमेंट के अनिल रूंगटा और स्निग्धा मूवीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई है. Pen Marudhar इस फिल्म को दुनियाभर को डिस्ट्रिब्यूट करेगा.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, अब तरण आदर्श ने इस फिल्म को लेकर जानकारी शेयर की है और रिलीज डेट भी बताई है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- अजय देवगन – अनीस बज्मी: ‘नाम’ 22 नवंबर को रिलीज होगी. नाम के अनाउंसमेंट पोस्टर का खुलासा. बता दें कि यह फिल्म सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की सिनेमाघरों में टक्कर के बाद 22 नवंबर को रिलीज होगी.
बता दें कि नाम एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और यह जानने की कोशिश करता है कि वह कौन है. फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से स्विट्जरलैंड और मुंबई में की गई है. इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन उन्होंने पीछे हटकर अपनी जगह समीरा रेड्डी को ले लिया. नाम में भूमिका चावला भी हैं. इस फिल्म का निर्माण अनिल रूंगटा ने किया है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…