दुनिया

India China Border: LAC पर चीनी सैनिकों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, क्‍या ये वीडियो नए समझौते के बाद का है?

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए नई पहल हुई है. दोनों देश LAC पर लंबे समय से मौजूद सैनिकों की अतिरिक्त तैनाती को कम करेंगे, साथ ही दोनों देशों के सैनिक क्‍लैश पॉइंट्स से थोड़ा पीछे हटेंगे.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत और चीन की सेनाएं शुक्रवार, 25 अक्टूबर से पूर्वी लद्दाख सीमा से पीछे हटना शुरू हो गई हैं. यहां डेमचोक और देपसांग पॉइंट में दोनों सेनाओं ने अपने अस्थायी टेंट और शेड हटाए हैं. गाड़ियां और मिलिट्री उपकरण भी पीछे ले जाए जा रहे हैं.

इस बीच सोशल मीडिया पर भारत और चीन के सैनिकों का एक वीडियो वायरल होने लगा है. वीडियो में कुछ सैनिक ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह सीमा विवाद के हालिया समझौते के बाद का वीडियो है, जिसमें चीन के सैनिक भारतीय सैनिकों के साथ नारे लगा रहे हैं.

वायरल होते इस वीडियो को भाजपा नेताओं और भाजपा समर्थित ‘एक्स’ हैंडल पर खूब शेयर किया जा रहा है.

बिहार भाजपा की उपाध्यक्ष अमृता भूषण ने ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये इको सिस्टम भारत को चीन के सामने घुटने टिकवाना चाहता था. लेकिन सीमा हल के बाद चीन के सैनिक भारत के वीरों के साथ “जय श्री राम” के नारे लगा रहे है.”

इसी तरह Dalpatsingh (Hindu) के ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा गया, “वो इकोसिस्टम चाहता था कि भारत चीन के सामने झुके. लेकिन अब सीमा पर हमारे वीर सैनिकों के साथ चीन के सैनिक भी ‘जय श्री राम’ का उद्घोष कर रहे हैं. अब तो कुछ लोगों को इस बदलाव की ‘सच्चाई’ हजम करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए!”

इसी तरह के दावे कई अन्य यूजर्स ने भी किए हैं, एक पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.

सोशल मीडिया पर बार बार ये वीडियो नजर आने पर बहुत से लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सैनिकों का यह वीडियो हालिया सीमा समझौते के बाद का है?

इस वीडियो की यह है सच्‍चाई

चीनी सैनिकों (PLA Troops) का भारतीय सैनिकों के साथ ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने का वीडियो तो असली है. मगर, यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है. यह वीडियो उस समय का है, जब अयोध्‍या में राम मंदिर में श्रीराम के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी.

इस वीडियो को (22 जनवरी, 2024 को) कई यूट्यूब चैनल और ‘एक्स’ यूजर्स ने पोस्ट किया था.

‘India Today NE’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थित एक सीमा चौकसी चुमार का हो सकता है. यह चौकसी लेह से करीब 190 किलोमीटर दूर है.

यानी यह वीडियो बीते जनवरी महीने से इंटरनेट पर मौजूद है. इसका हालिया भारत-चीन समझौते से कोई संबंध नहीं है.

यह भी पढ़िए: India-China में LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति, PM मोदी के रूस दौरे से पहले बड़ा कूटनीतिक समझौता

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago