Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

INDIA-भारत विवाद के बीच अक्षय ने बदला फिल्म का नाम, द ग्रेट INDIA रेस्क्यू से हुआ ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’

परिणीति चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल में बाढ़ वाली खदान से 64 खनिकों को बचाया था.

Akshay Kumar Change Movie Name

Akshay Kumar Change Movie Name

Akshay Kumar Change Movie Name:  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज का पहला लुक जारी किया कर दिया है. बता दें कि फिल्म का नाम पहले द ग्रेट इंडिया रेस्क्यू था. हालांकि, भारत और INDIA के विवाद के बीच फिल्म का नाम बदलकर मिशन रानीगंज कर दिया गया है. अब फिल्म की टैगलाइन है द ग्रेट भारत रेस्क्यू. यह 6 अक्टूबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो के साथ, अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि इसका टीज़र गुरुवार (7 सितंबर) को लॉन्च किया जाएगा. वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा, “1989 में, एक आदमी ने असंभव को हासिल कर लिया! 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #मिशनरानीगंज के साथ भारत के सच्चे नायक की कहानी देखें. टीज़र कल रिलीज़ होगा.”

फिल्म के बारे में

परिणीति चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल में बाढ़ वाली खदान से 64 खनिकों को बचाया था. यह भारत की पहली कोयला खदान में बचाव की कहानी है. अमृतसर के निवासी गिल को उनकी बहादुरी के लिए कई पुरस्कार मिले. 2019 में 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. फिल्म के निर्देशरक है टीनू देसाई. इससे पहले भी टीनू अक्षय के फिल्म रुस्तम को डायरेक्ट कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital