Akshay Kumar Stuntmen Insurance: तमिलनाडु में 13 जुलाई को फिल्म ‘वेट्टुवन’ की शूटिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में स्टंटमैन एसएम राजू (SM Raju) की जान चली गई. डायरेक्टर पा. रंजीत की इस फिल्म के एक खतरनाक कार स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ. इस हादसे ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. स्टंटमैन राजू की मौत ने एक बार फिर से इंडस्ट्री में स्टंट आर्टिस्ट्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक सराहनीय और बेहद ज़रूरी कदम उठाया है. अक्षय कुमार ने देशभर के करीब 650 से 700 स्टंटमैन और स्टंट वुमन के लिए हेल्थ और एक्सीडेंट इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराई है. यह बीमा योजना सेट पर या सेट से बाहर हुई किसी भी चोट के लिए 5 से 5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराती है. अगर किसी स्टंटमैन की अचानक मौत हो जाती है, तो उनके परिवार को 20-25 लाख रुपये का भुगतान मिलेगा.
अक्षय कुमार ने स्टंट आर्टिस्ट्स की ज़िंदगी बेहतर बनाने की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है.फिल्म स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एजाज खान के मुताबिक, ये इंश्योरेंस पहले कभी उपलब्ध नहीं था, लेकिन अक्षय ने न सिर्फ इसकी शुरुआत की, बल्कि इसके लिए फंड जुटाने में भी अहम भूमिका निभाई.उन्हें अच्छी तरह पता है कि एक स्टंटमैन की ज़िंदगी कितनी जोखिम भरी होती है.
एजाज खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अक्षय कुमार पिछले आठ सालों से यानी 2017 से लगातार स्टंट आर्टिस्ट्स (Stuntmen Insurance) की सुरक्षा को लेकर काफी एक्टिव हैं. उनका कहना है कि इस इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत अब तक कई स्टंटमैन और उनके परिवारों को आर्थिक मदद मिल चुकी है. खास बात ये है कि अक्षय कुमार खुद अपनी जेब से हर साल इस पॉलिसी के लिए पैसे देते हैं.
राजू की मौत और अक्षय कुमार की बीमा पहल ने एक अहम मुद्दे की ओर लोगों का ध्यान खींचा है. स्टंट आर्टिस्ट्स की सुरक्षा बेहद ज़रूरी है और फिल्म निर्माता और प्रोडक्शन हाउस भी ऐसी पहल करें, ताकि जो लोग पर्दे के पीछे अपनी जान जोखिम में डालकर फैंस को एंटरटेन करते हैं, उन्हें भी एक सुरक्षित और अच्छा भविष्य मिल सके.
सीन में राजू तेज़ रफ्तार कार चला रहे थे, जो अचानक पलट गई और चकनाचूर हो गई. ये पूरा सीन कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहां मौजूद टीम कुछ समझ पाती उससे पहले ही हादसा हो चुका था. जब तक राजू को मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ और ‘कन्नप्पा’ में नजर आए थे. आने वाले समय में वे सैफ अली खान के साथ प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में दिखाई देंगे. इसके अलावा ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी फिल्में भी उनके खाते में हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
ग्रेटर नोएडा के कासना से 13 अक्टूबर को 6 साल के एक मासूम बच्चे का…
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…
Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…