आदिपुरुष (फोटो- सोशल मीडिया)
Adipurush: डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा फिल्म के डायलॉग्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करने और फिल्म का बायकॉट करने की अपील के बाद अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (All India Cine Workers Association) ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. साथ ही साथ एसोसिएशन ने भविष्य में फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किए जाने से रोकने की मांग की भी की है.
पीएम मोदी को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने कहा है, ” ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने की मांग करता है. ये फिल्म और इसके डायलॉग्स साफ तौर पर भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि को खराब कर रहे हैं. यह फिल्म हिंदुओं और सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है.”
इस लेटर में आगे कहा गया है, “हम पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह करते हैं कि थिएयर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया जाए. साथ ही साथ फिल्म पर तत्काल बैन लगाए जाए और भविष्य में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी इसकी स्क्रीनिंग रोकी जाए.”
ये भी पढ़ें: Adipurush controversy: मनोज मुंतशिर बोले- बजरंगबली भगवान नहीं, उन्हें हमने बनाया GOD, क्योंकि…
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर ओम राउत और राइटर मनोज मुंतशिर पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की है. एसोसिएशन ने कहा है कि सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन को ऐसी फिल्म का हिस्सा नहीं होना चाहिए था. बता दें कि फिल्म में लंका दहन के दृश्य के दौरान हनुमान द्वारा बोले गए डायलॉग्स को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है और सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर जमकर बवाल काट रहे हैं. वहीं कई हिंदू संगठनों ने भी फिल्म का विरोध किया है.
वहीं बवाल के बाद अब फिल्म के डायलॉग्स बदलने को मेकर्स राजी हो गए हैं. उनका कहना है कि बदले गए डायलॉग्स अगले हफ्ते तक फिल्म के साथ जोड़ दिए जाएंगे. दूसरी तरफ पहले वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद मंडे को फिल्म का कलेक्शन 70 फीसदी तक नीचे आ गया और यह केवल 20 करोड़ की कमाई कर सकी.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…