Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: इस समय हर तरफ अंबानी परिवार की ही चर्चा हो रही है. आखिरकार अंबानी परिवार के छोटे बेटे और उद्योगपति अनंत अंबानी की शादी जो रही है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, दोनों आने वाली 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे. हालांकि अभी गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की धूम है. वहीं इस जश्न में शामिल होने के लिए धीरे-धीरे कई मेहमान पहुंच रहे हैं. इसी बीच सिनेमा जगत के दिग्गज सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और संजय दत्त भी जामनगर पहुंच चुके हैं.
बॉलीवुड और हॉलीवुड के तमाम स्लेबस अंबानी परिवार के इवेंट में मौजूद रहा. मगर आज तीसरे दिन भी कई हस्तियां इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रही हैं. जी हां हाल ही सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की वीडियो सामने आई है, जिसमें उनके साथ जया बच्चन, श्वेता बच्चन, अगस्त्या नंदा, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन जामनगर में नजर आए. इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी नज़र आईं.
तीसरे दिन के इवेंट में संजय दत्त भी पहुंचे. इवेंट में संजू बाबा फैंस का अभिवादन करते हुए एंट्री करते नजर आए. इसके साथ ही साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत भी अंबानी परिवार के बुलावे पर जामनगर पहुंचे. वहीं इनके अलावा गणेश आचार्य, श्रेया घोषाल, डीजे चेतस जैसे सेलेब्स भी तीसरे दिन इवेंट में पहुंचे हैं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…