पीएम मोदी
PM Modi Donate for BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को चंदा दिया है. उन्होंने पार्टी को दिए गए डोनेशन की रशीद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है. जिसमें 2 हजार रुपये का दान दिया गया है. पीएम मोदी ने डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग मुहिम के तहत भारतीय जनता पार्टी को ये दान दिया है. अब इस रशीद के सोशल मीडिया पर आने के बाद सुर्खियां बनी हुई हैं.
पीएम मोदी ने पार्टी को दिए गए चंदे की रशीद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मुझे भाजपा में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है. मैं सभी से NaMoApp के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए डोनेशन का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता हूं.”
पीएम मोदी ने बीजेपी को डोनेशन देने के साथ ही लोगों से भी अपील की है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता के लिए पार्टी को चंदा दें. इसके लिए पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में NamoApp का एक लिंक भी शेयर किया है. जिसपर जाकर कोई भी पार्टी को दान दे सकता है. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलकर आएगा. जिसे भरकर उसमें चंदे की राशि को भरना होगा. इसके बाद एक्सेप्ट पर क्लिक करना है.
यह भी पढ़ें- UP BJP Candidate List 2024: देश के सबसे बड़े सूबे में BJP ने इतनी सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, 5 महिलाएं
लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई भाजपा की पहली लिस्ट में 195 प्रत्याशियों के नाम हैं. इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी के गुना से और शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से टिकट दिया गया है. पीएम मोदी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…