दुनिया

Pakistan Govt Formation 2024: चुनावों में धांधली के आरोपों के बीच नवाज शरीफ के भाई शहबाज बने प्रधानमंत्री, पहले भाषण में कश्मीर-फिलिस्तीन पर रोना रोया

Shahbaz Sharif Pakistan PM 2024 : अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भारत के बंटवारे से बना इस्लामिक मुल्क पाकिस्तान अपनी स्थापना के समय से ही सत्ता संघर्ष से जूझता रहा है. वहां सरकार की 5 साल की अवधि पूरी होने से पहले ही फरवरी 2024 में एक बार फिर चुनाव हुए और आज शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने हैं, उन्हें वहां नेशनल असेंबली में 201 सांसदों का साथ मिला है. प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई नवाज शरीफ और सभी सहयोगियों को उन पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया अदा किया. इसके बाद शहबाज ने अपनी पहली स्पीच में फिलिस्तीन और कश्मीर का रोना रोया.

1.24 घंटे के भाषण में शहबाज शरीफ ने कहीं ऐसी बातें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने 1.24 घंटे के भाषण में इस्लामिक वर्ल्ड, इस्लामी हुकूमत, फिलिस्तीन में गाजा और भारत में कश्मीरियों के बारे में मुसलमानों से आवाज उठाने को कहा. शहबाज बोले — “हमारे हमसाए मुल्क भारत में कश्मीरियों पर जुल्म ढहाए जा रहे हैं. दूसरी ओर, गाजा में अपनी आजादी..अपनी जमीन की खातिर हजारों लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं. इस मसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय चुप्पी साधे हुए है. हम सबको साथ मिलकर कश्मीर और फिलिस्तीन की आजादी के लिए संसद में एक प्रस्ताव पास करना चाहिए.”

‘मेरे भाई नवाज शरीफ ने पाकिस्तान को खड़ा किया’

पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने की घोषणा होते ही उनके बड़े भाई नवाज ने उन्हें गले लगा लिया. नवाज के प्रति अपनी भावुकता जाहिर करते हुए शहबाज ने कहा- जब मेरे भाई तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए तो देश में जो विकास हुआ, वह अपने आप में एक मिसाल है. यह कहना गलत नहीं है कि वो नवाज शरीफ ही हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को खड़ा किया है. दूसरी तरफ देश जुल्फिकार अली भुट्टो के बलिदानों को भी कभी नहीं भूल सकता.

यह भी पढ़िए— शहबाज शरीफ ही बनेंगे पाकिस्तान के अगले पीएम! ऐवान-ए-सद्र में कल लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए सामने क्या चुनौतियां होंगी?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago